इंदौर : श्री राम जन्मभूमि पर आए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से देश में एक दशक से चली आ रही घृणा और नफरत की राजनीति का अंत हुआ है। कांग्रेस पार्टी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लिए गए फैसले का सम्मान करती है साथ ही जल्द श्री राम मंदिर का निर्माण हो इसकी पक्षधर भी है।
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल मध्य प्रदेश सचिव राजेश चोकसे संभागीय प्रवक्ता अमित चौरसिया ने अपने संयुक्त बयान में ये बात कही। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण और अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से आस्था और धर्म की राजनीति करनेवालों के द्वार बंद हो गए हैं। तीनों नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर के नागरिकों से अपील कि है कि वे भारत के संविधान में स्थापित सर्वधर्म समभाव तथा भाईचारे के उच्च मूल्यों को निभाते हुए अमन-चैन का वातावरण बनाए रखें।
एकता व भाईचारा बनाए रखें।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता मंजूर बैग ने अपने बयान में कहा कि देश के बड़ी समस्या अयोध्या विवाद का निराकरण सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी सूझ- बूझ के साथ करते हुए जो फैसला सुनाया वह स्वागत योग्य है। देश, प्रदेश व शहर के लोगों ने भी इस फैसले को सराहा है ये खुशी की बात है। फैसले के बाद देश भर में अमन चैन बना रहा इसके लिए जनता बधाई की पात्र है। यही एकता व भाईचारा आगे भी बनाए रखें।
Related Posts
November 14, 2021 अभिनव कला समाज में सेक्सोफोन की सुरीली प्रस्तुति आज
इंदौर : अभिनव कला समाज में रविवार, 14 नवम्बर को शाम 7 बजे सेक्सोफोन की सुरीली आवाज […]
June 26, 2019 बीजेपी सदस्यता अभियान के लिए मंडल स्तर पर प्रभारी नियुक्त इंदौर: भाजपा सदस्यता अभियान के लिये नगर के सभी 18 मंडलों के मंडल प्रभारी, सह प्रभारी […]
June 21, 2020 कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की तादाद दो सौ के करीब पहुंची..! इंदौर : कोरोना संक्रमण कई मरीजों के लिए जानलेवा सिद्ध हो रहा है। डॉक्टरों के अथक प्रयास […]
May 25, 2021 राधास्वामी में 100 बिस्तरों का स्थापित किया गया पोस्ट कोविड सेंटर, निःशुल्क होगी ब्लैक फंगस सहित हरतरह की जांच
इंदौर : कोरोना से उबरने के बाद मरीजों में पाए जा रहे हार्टअटैक, ब्लैक फंगस, शुगर लेवल […]
February 14, 2023 संदीप राशिनकर अ. भा. पुष्पांजलि कला सम्मान से सम्मानित
इंदौर : अपने रेखांकनों से राष्ट्रीय कला फलक पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके शहर के […]
October 20, 2020 रेलवे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
इंदौर : नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे और वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, रतलाम मण्डल के बैनर […]
August 10, 2020 अरविंद तिवारी की कलम से..खबर जरा हटके.. *राजबाडा 2 रेसीडे़सी*
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
*अरविंद तिवारी*
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
📕 बात यहां से […]