इंदौर : रेमडेसीवीर की किल्लत के चलते उसकी कालाबाजारी बढ़ गई है। ऊंचे भावों में ये इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं। मंगलवार को आरोपी मनोज सोनी पिता महावीर सोनी उम्र 23 वर्ष निवासी गिरधर कॉलोनी इंदौर तथा गणेश बिरला पिता भगवान बिरला उम्र 21 वर्ष निवासी सनावद को अवैध रूप से रेमदेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़ा गया
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से नौलखा चौराहा तरफ से रेमडेसीविर इंजेक्शन अवैध रूप से बेचने के लिए राजीव गांधी चौराहे तरफ निकले हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर सहायक उप निरीक्षक अशोक शर्मा प्रधान आरक्षक धीरेंद्र राठौर और आरक्षक कमल तथा कपिल ने घेराबंदी की गई। मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के गणेश पिता भगवान बिरला उम्र 21 वर्ष निवासी भोलाराम उस्ताद मार्ग तथा मनोज सोनी पिता महावीर सोनी भारती कॉलोनी सनावद को पकड़कर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास एक रिसीवर इंजेक्शन मिला जिसे निर्धारित राशि से ज्यादा महंगा बेचने के लिए ले जाते हुए पाया जाने से धारा 3 बटा 7 ईसी एक्ट तथा धारा 420 आईपीसी व एपिडेमिक एक्ट 1956 की धारा तीन के तहत अपराध होने से आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर इंजेक्शन जप्त कर सुरक्षित रखवाया गया आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Related Posts
August 1, 2019 यादों में जिंदा रहेंगे अतुलनीय ‘ अतुल ‘ इंदौर: अतुल एक अतुलनीय व्यक्ति थे, जो लाइम लाइट से हमेशा दूर रहते थे, पर शहर के हर […]
December 30, 2023 इंदौर के ट्रैफिक में सुधार को लेकर महापौर ने बुलाई बैठक
साप्ताहिक बैठक में रखे गए कई सुझाव।
चरणबद्ध तरीके से होगा सुझावों पर अमल : […]
December 28, 2018 अनुपम ने अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर कसा राहुल पर तंज नई दिल्ली: फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर ने बात - बात में अभिव्यक्ति की आजादी की दुहाई देने […]
August 2, 2020 सेना का ट्रक क्रेन सहित खाया पलटी, 4 जवान घायल भोपाल : रविवार को क्रेन के जरिए ले जाया जा रहा भारतीय सेना का ट्रक क्रेन सहित पलटी खा […]
April 7, 2021 कोरोना वालेंटियर्स को मोघे ने भेंट किए सुरक्षा कवच
इंदौर : सामाजिक स्तर पर चालू किए गए वैक्सिनेशन सेंटर पर जो कार्यकर्ता वॉलिंटियर्स का […]
August 15, 2021 दुर्घटना में मृत ग्वालियर नगर निगम के कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति
ग्वालियर : शहर के महाराज बाड़ा स्थित पूर्व नगर निगम मुख्यालय भवन के समीप शनिवार को नगर […]
October 18, 2023 नोडल लेवल इंटर कॉलेज योग चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में प्रेस्टीज संस्थान रहा विजेता
इंदौर : योग में छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ […]