इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित राम मंदिर में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण चुनिंदा लोगों की उपस्थिति में सादगीपूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर प्रभु श्री राम की विधि विधान से पूजा व अभिषेक किया गया । भगवान की मूर्तियों का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया । इसी के साथ प्रभु श्री राम को समर्पित आकर्षक रंगोली भी सजाई गई। रामभक्तों के लिए जन्मोत्सव का फेसबुक व यूट्यूब के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया।
पूजन व आरती के साथ राम कथा का किया गया वाचन।
राम नवमी पर सुबह 11 बजे प्रभु श्रीराम पूजन का पूजन किया उसके बाद शहर के ख्यात युवा कथा और कीर्तनकार ऐवज भण्डारे के श्रीमुख से श्री राम कथा का प्रसारण भक्तों के लिए किया गया। दोपहर ठीक 12 बजे श्रीराम की जन्म आरती की गई। इस मौके पर राम भक्तों द्वारा नवरात्रि के दौरान कोरोना मुक्ति के लिए किए गए महामंत्र श्रीराम जय राम जय जय राम के कुल 44 लाख से भी अधिक संख्या में जप प्रभु श्री राम को संकल्प पूर्ति की कामना के साथ अर्पित किए गए। राम रक्षा पठन स्पर्धा में प्राप्त बच्चों के राम रक्षा के वीडियो का प्रसारण भी किया गया ।
Related Posts
April 19, 2021 कोरोना का प्रकोप थमने के नहीं दिख रहे आसार, 1698 मिले नए संक्रमित, 7 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण थमने के कोई आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू का भी […]
January 17, 2022 अभिनव कला समाज को अन्य विधाओं का भी केंद्र बनाएं- मिश्रा
इंदौर : मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. वरदमूर्ति मिश्रा ने कहा है कि […]
June 29, 2023 पीआईएमआर ने देश के टॉप 5 बीबीए, बीसीए संस्थानों में बनाई जगह
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर के फ्लैगशिप बीबीए […]
March 8, 2024 समय परीक्षा ले रहा, तू अपना धीरज न खोना..
🔹कीर्ति सिंह गौड़🔹
“धैर्य”
धैर्य रखा है मैंने सदियोंआगे भी धीरज धर लूँगीमैं […]
March 24, 2020 आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख बढाकर 30 जून की गई नई दिल्ली : कोरोना महामारी के चलते कारोबार, उद्योग- धंधों और आम लोगों पर पड़ रहे विपरीत […]
January 3, 2023 खजराना क्षेत्र में हटाए गए यातायात में बाधक अतिक्रमण
जमजमपुरा से दरगाह चौराहा तक हटाए गए अतिक्रमण।
रिमूव्हल विभाग द्वारा 28 गुमटी, 100 […]
May 13, 2024 सुमित्रा ताई, विजयवर्गीय,सिलावट और लालवानी ने किया मतदान
मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करें, बोले मंत्री […]