इंदौर : कोरोना संक्रमण के ग्रोथ रेट में अब एक तरह का ठहराव नजर आ रहा है। संक्रमण दर 20 फ़ीसदी के नीचे बनी हुई है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को यह ग्रोथ करीब 2 फ़ीसदी कम रही। यह सही है कि नए संक्रमित मामले अभी भी 17 सौ से ज्यादा मिल रहे हैं, लेकिन ठीक होने वालों की तादाद भी बढ़ रही है, ये एक सुखद संकेत है।
1782 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार 22 अप्रैल को 7420 आरटी पीसीआर और 3209 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10 हजार 429 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कुल 11 लाख के करीब टेस्ट किए गए सैम्पल।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 10 लाख 93 हजार 772 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें अभी तक 98112 पॉजिटिव पाए गए। अच्छी बात ये है कि 80 फ़ीसदी से ज्यादा ठीक भी हो गए हैं।
888 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 888 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 84602 मरीज कोरोना को पटखनी देने में सफल रहे हैं। 12425 मरीजों का इलाज चल रहा है।
6 मरीजों की मौत।
गुरुवार को 6 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1085 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है।
Related Posts
March 21, 2021 सवा तीन सौ से अधिक मिले नए कोरोना संक्रमित, तीन सौ से ज्यादा ने दी कोरोना को मात
इंदौर : देश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि […]
December 11, 2019 अप्रशिक्षित ऑप्टोमेट्रिस्ट कर रहे लोगों की आंखों के साथ खिलवाड़ इंदौर : मप्र ऑप्टोमेट्रिस्ट फेडरेशन एवम आइकेयर ग्रुप के पदाधिकारियों ने शहर में […]
March 14, 2021 कोरोना संक्रमण के मामले ढाई सौ के पार, एक और मरीज की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने दुगुनी तेजी से आक्रमण किया है। प्रतिदिन नए संक्रमितों की […]
November 4, 2018 गोंगपा ने मालवा- निमाड़ से घोषित किये 11 प्रत्याशी इंदौर: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने रविवार को मालवा- निमाड़ की 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी […]
April 6, 2020 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को लेकर बनीं असमंजस की स्थिति..! इंदौर : कोरोना संक्रमण का सिलसिला इंदौर में थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज नए मरीज […]
August 1, 2020 सर्वे कार्य में लगी बहनों को रक्षाबन्धन पर मिलेगा अवकाश, कलेक्टर ने दिए निर्देश इंदौर: सर्वे कार्य में लगी महिलाओं को जब यह पता चला की उन्हें राखी के दिन भी सर्वे कार्य […]
January 16, 2024 शहर की पांच विभूतियों को प्रदान किया जाएगा नेताजी सुभाष अलंकरण
लगातार चार दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इंदौर : तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे […]