इंदौर : मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर उछाल आया।संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार हो गया वहीं 5 फीसदी के नीचे पहुंचा कोरोना का ग्रोथ रेट पुनः बढ़कर साढ़े छह फीसदी के ऊपर पहुंच गया। हालांकि लिए गए सैम्पलों से करीब दुगुने सैम्पल्स की टेस्टिंग किये जाने से पेंडिंग मामलों में जरूर कमीं आई। इधर मृत्यु दर भी 4 फीसदी से ऊपर बनीं हुई है।
122 नए संक्रमित पाए गए..!
मंगलवार को 987 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए। पेंडिंग सैम्पल मिलाकर 1978 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 1844 सैम्पल निगेटिव पाए गए जबकि 122 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 12 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव मिले।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 145513 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 7857 संक्रमित पाए गए।
2 और मरीजों ने तोड़ा दम, मृत्यु दर 4 फीसदी के ऊपर बरकरार..!
मंगलवार 4 अगस्त को 2 और कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 322 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हो चुकी है। कुल संक्रमित मरीजों से इनका अनुपात निकाला जाए तो 4 फीसदी से ज्यादा मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
22 किए गए डिस्चार्ज..
मंगलवार को 22 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक कुल 5684 मरीजों ने कोरोना पर विजय पाने में सफलता पाई है। 1851 मरीजों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
May 1, 2021 सांवेर में विधायक निधि से बन रहा कोविड केअर सेंटर, मंत्री सिलावट ने किया निरीक्षण
इंदौर : सांवेर में बन रहे कोविड केयर सेंटर का जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, और […]
July 24, 2022 दिव्यांग आयुष की पैरों से बनाई पेंटिंग्स को कई दिग्गजों ने सराहा
इंदौर : बड़वाह निवासी दिव्यांग आयुष कुंडल द्वारा अपने पैरों से बनाई गई पेंटिंग की […]
October 15, 2023 प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को 3-3 वर्ष का कारावास
इंदौर : प्लाट बेचने का अनुबंध कर फर्जीवाडा करने वाले आरोपी को अदालत ने 3-3 वर्ष के […]
October 8, 2021 विद्याधाम में नवरात्रि पर शुरू हुआ सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर नवरात्रि महोत्सव के तहत आश्रम के […]
December 12, 2023 व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए अपनाएं सकारात्मक दृष्टिकोण: डॉ. झावर
इंदौर : इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन ने 'ए पॉजिटिव आउटलुक फ्लुएल्ज कंस्ट्रक्टिव ग्रोथ' विषय […]
March 1, 2021 कोरोना संक्रमण में हो रही लगातार बढ़ोतरी, 13 फीसदी हुआ ग्रोथ रेट, एक हजार के पार हुए नए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर उछाल आया है। रविवार 28 फरवरी को ग्रोथ रेट बढ़कर […]
December 1, 2024 देश की पहली एचसीएम बनीं प्रधान आरक्षक सपना
सपना सोनसले को थाने का हेड मोहर्रिर बनाया गया।
इंदौर : पुलिस विभाग में […]