इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी का इंदौर में कोरोना के संक्रमण को लेकर कहना है
कि बीते सप्ताह लगभग एक हजार सैंपल दिल्ली भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट आने पर पॉजिटिव मरीजों की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी हुई है।
कोरोना के मरीजों में आएगी कमीं।
उन्होंने बताया कि यह पीक समय है। अब धीरे-धीरे कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमीं आएगी। इसके अलावा
इंदौर में कोविड-19 के क्रिटिकल मरीजों की संख्या में भी लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण से ठीक होकर घर लौट चुके व्यक्ति भी होम क्वॉरनटाइन में रह रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सभी सावधानियां बरत रहे हैं।
ज्यादा सैंपलिंग और टेस्टिंग से बढ़े नजर आ रहे कोरोना पॉजिटिव।
कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर में ज्यादा कोविड मरीजों की संख्या का एक और कारण अत्यधिक मात्रा में सैंपलिंग एवं टेस्ट कार्य का किया जाना है, जो वास्तव में सही प्रक्रिया है।इस प्रक्रिया के द्वारा वे सभी संदिग्ध व्यक्ति जो होम क्वॉरनटाइन में रह रहे थे,अथवा क्वॉरनटाइन सेंटर या फर्स्ट कांटेक्ट हिस्ट्री में से थे, उन सभी का सैंपलिंग एवं टेस्टिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है। अतः नए मरीजों की संभावना बहुत कम बचती है।
Related Posts
March 4, 2023 खाकी के संग बिखरे जनजातीय लोक संस्कृति के रंग
इंदौर : इंफोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन बंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में जनजातीय […]
July 11, 2025 अन्नपूर्णा आश्रम परिसर में भक्तिभाव से मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव
स्वामी प्रभानंद गिरि महाराज की समाधि पर अर्पित किए गए पुष्प।
महामंडलेश्वर स्वामी […]
December 17, 2023 जरूरी है कुर्सी से ज्यादा दिलों में बनें रहना
🔹कीर्ति राणा🔹
वरिष्ठ पत्रकार, इंदौर
शिवराज अब सत्ता में नहीं हैं, लेकिन भूतपूर्व […]
June 7, 2025 अब तेंदुलकर – एंडरसन ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी भारत -इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
इंदौर : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज अब एक नई ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी, जिसका […]
January 29, 2025 जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी ने हादसे पर जताया दु:ख
मृतकों के परिवारों के प्रति जताई संवेदना।
प्रयागराज : महाकुंभ में संगम तट के पास मची […]
January 12, 2021 पॉकेट्स ऐप पर रसोई गैस सिलेंडर बुक करने पर मिलेगा कैश बैक, 25 जनवरी तक ले सकते हैं ऑफर का लाभ
नई दिल्ली : देशभर में 14.2 किलोग्राम घरेलू रसोई एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतें 700 से 750 […]
February 2, 2020 हजारों लोगों ने निहारी विभिन्न किस्म के गुलाबों की खूबसूरती इंदौर : मालवा रोज सोसायटी द्वारा उद्यानिकी विभाग के सहयोग से यशवंत क्लब के स्मैश हॉल में […]