इंदौर : कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में हुई आग लगने की घटना की जांच की मांग की है । उन्होंने कहा कि इस घटना में कोरोना के संक्रमण काल के दौरान विभाग द्वारा की गई खरीदी का रिकॉर्ड नष्ट हो जाने आशंका है।
विधायक शुक्ला ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात में एमटीएच कंपाउंड स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में ऊपर की मंजिल पर बने अकाउंट विभाग और रिकार्ड विभाग में आग लगने की घटना हुई। इस घटना मे बहुत सारा रिकॉर्ड नष्ट हो गया । इस घटना के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि इस घटना में कौन सी और कितनी फाइल जल कर नष्ट हुई है।
आग लगने की घटना की हो उच्चस्तरीय जांच।
विधायक शुक्ला ने इस घटना को लेकर अपनी आशंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है कि कोरोना के संकट काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो अनाप-शनाप खर्चे किए गए और जो खरीदी की गई, उसका रिकॉर्ड इस आग में जलकर नष्ट हुआ है। ऐसे में यह आवश्यक है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए । ताकि शहर और प्रदेश की जनता के सामने इस घटना की हकीकत आ सके।
Related Posts
July 17, 2020 सीएम शिवराज ने की बाबा महाकाल की पूजा- अर्चना, कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक उज्जैन : सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार […]
March 31, 2024 गौ आधारित व रसायन मुक्त कृषि को बढ़ावा देने हेतु चलेगा विशेष जन अभियान
गुड़ी पड़वा से एक माह तक चलेगा विशेष भूमि सुपोषण व संरक्षण जन अभियान।
तीन साल पूर्व […]
February 11, 2023 सांवेर विधानसभा में हो रहा चहुंमुखी विकास – मंत्री सिलावट
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में तेज […]
March 19, 2022 आईटी- बीपीओ जैसी कम्पनियों के कर्मचारियों के लिए रात में भी खुले रहेंगे होटल, रेस्त्रां
इंदौर : आईटी, बीपीओ व स्टार्टअप कंपनियों के कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा […]
February 8, 2019 रुचि वर्धन इंदौर की नई एसएसपी, डीआईजी मिश्रा का तबादला इंदौर: मप्र सरकार ने पुलिस विभाग में कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। […]
October 25, 2019 कमलनाथ पर कैलाशजी का पलटवार बोले ‘अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा’ इंदौर : झाबुआ विधानसभा का उपचुनाव जीतने के बाद दिए गए सीएम कमलनाथ के बयान कि 'बीजेपी […]
April 18, 2019 कलंक ने पहले दिन किया रिकॉर्ड कलेक्शन मुम्बई: लीक से हटकर बुधवार को रिलीज की गई करण जौहर की फ़िल्म ' कलंक ' समीक्षकों की नजर […]