इंदौर : शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ अवश्य रहा है पर उसकी रफ्तार में ठहराव आ गया है। ये बात इससे साबित भी होती है कि ग्रोथ रेट 17 से 20 के बीच स्थिर हो गई है। सोमवार को भी 18 सौ से अधिक संक्रमित मामले सामने आए, जिनकी ग्रोथ रेट 18 फ़ीसदी रही। मृत्यु का आंकड़ा जरूर हैरत में डालने वाला है। रोज 7 मौतें ही दर्ज हो रहीं हैं।
1837 नए संक्रमित मिले।
सोमवार 26 अप्रैल को 6974 आरटीपीसीआर व 2917 रेपिड सैम्पल लिए गए। 9991 कि टेस्टिंग की गई। 8065 निगेटिव पाए गए। 1837 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 74 रिपीट पॉजिटिव निकले। 15 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक कुल 11 लाख 34 हजार 267 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें 1 लाख 5 हजार 429 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि 80 प्रतिशत ठीक भी हो चुके हैं।
654 किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को 654 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर 90 हजार 662 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 13354 मरीजों का फिलहाल उपचार चल रहा है।
7 मरीजों की मौत।
सोमवार को भी प्रशासन ने कोरोना से 7 मरीजों की मौत की पुष्टि की। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1113 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
July 27, 2022 टीआई हाकम सिंह सुसाइड मामले की आरोपी रेशमा की जमानत अर्जी खारिज
इंदौर : टी.आई. हाकमसिंह सुसाइड मामले में टी.आई को ब्लैकमेल करने की आरोपी रेशमा की जमानत […]
June 30, 2022 क्षेत्र क्रमांक दो में बीजेपी महापौर प्रत्याशी का महाजनसंपर्क अभियान
कांग्रेस के शासनकाल में बेहद पिछड़ा था मिल क्षेत्र।
क्षेत्र-2 विकास का रोल मॉडल बना- […]
March 31, 2019 केरल से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल, अमेठी से हार का है अंदेशा..! नई दिल्ली: राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने की सियासी गलियारों में लगाई जा रही […]
April 12, 2022 दिग्विजय सिंह दूसरे राज्य का फोटो मप्र का बताकर माहौल खराब कर रहे हैं- विजयवर्गीय
इंदौर : खरगौन को लेकर अपने ट्वीट में धर्मस्थल पर भगवा झंडे का फर्जी फ़ोटो लगाने वाले […]
August 12, 2020 कोरोना त्रास से हे केशव अब मुक्ति का करो शंखनाद… "अंधियारी काल-कोठरी को तुमने जन्मस्थल बनाया, पर कंस के भयंकर त्रास से भक्तों को […]
June 6, 2021 हाइकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर हड़ताल पर डटे जूनियर डॉक्टर्स, मरीजों की सेवा के लिए आयुष डॉक्टरों ने संभाली कमान
इंदौर : हाइकोर्ट के आदेश को भी हवा में उड़ाते हुए हठधर्मिता पर अड़े एलोपैथिक जूनियर […]
May 11, 2025 सेना को कड़े कदम उठाने के दिए गए आदेश
पाकिस्तान के सीज फायर उल्लंघन पर भारत के विदेश मंत्रालय का बयान।
नई दिल्ली : […]