इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु पहला ड्राइव इन कोविड-19 टेस्ट सेंटर दशहरा मैदान पर स्थापित किया गया है। यहां सोडानी डायग्नोस्टिक क्लीनिक के सहयोग से कोविड के टेस्ट किए जाएंगे। ऐसा ही एक सेंटर पूर्वी क्षेत्र में नेहरू स्टेडियम में सेंट्रल लैब के सहयोग से शुरू किया गया है। दोनों स्थानों पर दोनों संस्थाओं की सहमति से ₹600 में कोविड की जांच की जाएगी !
बता दें कि शासन ने कोविड टेस्ट के लिए 700 रुपए शुल्क निर्धारित किया है लेकिन नगर निगम के आग्रह पर दोनों जांच एजेंसियों की सहमति से जांच शुल्क की राशि में कमी की जा कर रुपए 600 निर्धारित की गई है ।
निगम का उद्देश्य है कि शहर के नागरिक कम से कम समय में बिना किसी परेशानी के कोविड की जांच करा सके इस हेतु यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सैंपल लेने के बाद 24 घंटे में रिपोर्ट दी जाएगी !
निगम आयुक्त सुश्री पाल ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हे किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं तो वे तत्काल जांच कराए ताकि कोरोना संक्रमण होने की स्थिति में तत्काल उसका इलाज कराया जा सके।
Related Posts
September 23, 2023 मोती – माधव से लेकर शिव – ज्योति एक्सप्रेस तक बढ़ता गया सिलावट का कद
🔹कीर्ति राणा 🔹
शिवराज मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया कोटे से मंत्री तुलसी […]
January 2, 2021 इंदौर में नई तकनीक से एक हजार आवासों का होगा निर्माण, पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया शिलान्यास
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए साल 2021 के पहले दिन (शुक्रवार, 1 जनवरी ) […]
September 13, 2020 बच्चों की खरीद- फरोख्त में दो डॉक्टरों के नाम भी आए सामने। इंदौर : मासूम बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के मुख्य मास्टर माइंड बबलू उर्फ […]
March 4, 2022 आईएमए इंदौर की क्रिकेट स्पर्धा में दिग्गज डॉक्टर्स संभालेंगे टीमों की कमान
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंदौर द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आज […]
October 3, 2020 रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : मल्हारगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी […]
May 12, 2022 धार भोजशाला का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, केंद्र सरकार सहित आठ को भेजा गया नोटिस
इंदौर : लंबे समय से चला आ रहा मप्र के धार जिले में स्थित भोजशाला का विवाद भी कोर्ट के […]
November 10, 2020 पलटवार की तैयारी में कोरोना, लगातार दूसरे दिन सौ से ज्यादा मिले संक्रमित…!
इंदौर : दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ और मास्क पहनने में बरती जा रही […]