इंदौर : बेड, ऑक्सीजन और जरूरी इंजेक्शन की कमीं से जूझते हुए उखड़ती साँसों को थामने की जद्दोजहद में जुटे लोगों के लिए ये खबर राहत भरी हो सकती है कि कोरोना की बेकाबू रफ्तार पर अब ब्रेक लगने लगा है। बेशक संक्रमित मामले अभी भी 18 सौ से ऊपर मिल रहे हैं लेकिन टेस्टिंग के अनुपात में देखा जाए तो संक्रमण में गिरावट आई है। मंगलवार को संक्रमण दर 17 फ़ीसदी रही जबकि एक दिन पहले यह 18 फ़ीसदी थी। यह स्थिति बनी रही तो कोरोना संक्रमण जल्द ही काबू में आ सकता है।
1811 नए मामले आए सामने।
मंगलवार को 6941 आरटी पीसीआर और 2960 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10201 की टेस्टिंग की गई। 8154 निगेटिव पाए गए। 1811 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
आज दिनांक तक कुल 11 लाख 44 हजार 468 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें से कुल 1लाख 7 हजार 240 संक्रमित पाए गए। हालांकि 80 फ़ीसदी ठीक भी हो चुके हैं।
981 मरीज हुए संक्रमित।
मंगलवार को 981 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 92946 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 13171 का इलाज चल रहा है।
10 मरीजों की मौत की पुष्टि।
मंगलवार को 10 संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि हुई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1123 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
May 12, 2024 योगाचार्य स्व. डॉ. वर्मा की स्मृति में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
इंदौर : धार रोड स्थित वर्मा यूनियन हॉस्पिटल में योगाचार्य स्व. डॉ. आरसी वर्मा स्मृति […]
September 30, 2022 खड़े कंटेनर में जा घुसी बाइक, तीन भाइयों की मौत
इंदौर : गुरुवार रात महू निवासी तीन भाई हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि महू के […]
October 3, 2020 रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : मल्हारगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी […]
December 2, 2018 ड्रोन के लिए अब लेना होगा लाइसेंस नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ड्रोन को लेकर नई पॉलिसी बनाई है। इसके तहत ड्रोन उड़ानें के […]
May 8, 2021 कलेक्टर की माफी से खुश हो गए हों तो अब आत्मावलोकन भी कर लीजिए..
🔺 कीर्ति राणा🔺
कलेक्टर इंदौर और हेल्थ अमले के बीच कोल्डवार मुखर होने के बाद शहर […]
May 25, 2020 लॉकडाउन और कर्फ्यू के साए में सादगी से मनाई गई मीठी ईद, कलेक्टर, डीआईजी ने शहर काजी को पेश की मुबारकबाद इंदौर : कोरोना संक्रमण ने ईद की मिठास भी फीकी कर दी। लॉक डाउन और कर्फ्यू के बीच मुस्लिम […]
September 8, 2024 सिद्ध विजय मंदिर में मारवाड़ी सेठ के रूप में श्रृंगारित किए गए भगवान श्री गणेश
मंदिर के चारों ओर मनोहारी विद्युत सज्जा- 11 विद्वानों ने समर्पित किये छप्पन भोग […]