नई दिल्ली : पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। 21 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई है।
तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे शहाबुद्दीन।
दिल्ली के तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की जांच 21 अप्रैल को की गई थी। इस जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वे तिहाड़ की 2 नंबर जेल की हाई सुरक्षा सेल में बंद थे। उनका इलाज दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा था। लेकिन शुक्रवार शाम अचानक उनकी हालत बिगड़ी, जिसके बाद उनको दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी शनिवार सुबह मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तिहाड़ जेल में बंद 100 से ज्यादा कैदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था।ईसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया था।
बिहार के सीवान लोकसभा सीट से मोहम्मद शहाबुद्दीन सांसद रहे थे। हत्या के एक मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। शहाबुद्दीन के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले चल रहे थे। 15 फरवरी 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सीवान जेल से तिहाड़ जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया था।
Related Posts
November 20, 2021 हनुवंतिया टापू में शनिवार को होगी जल महोत्सव की शुरुआत
खंडवा : इंदौर संभाग के खंडवा ज़िले में एक बार फिर जल महोत्सव का आग़ाज़ होने जा रहा है। […]
December 31, 2021 कैंसर फिर जीत गया, एक मीठी आवाज हार गई…
*संजय पटेल*
आधी रात को नींद टूटी तो सोचा ज़रा वॉट्स एप्प सन्देश चैक कर लिए जाएं। […]
February 15, 2022 दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 4 बदमाश पकड़े गए, 4 एक्टिवा बरामद
इंदौर : दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 04 शातिर बदमाश, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना रावजी […]
September 12, 2021 भंवरकुआ चौराहे के चौड़ीकरण की बाधा होगी दूर, पुलिस थाना और मन्दिर के लिए जमीन देगा विवि
इंदौर : भंवरकुआं चौराहा के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण में आ रही बाधाएं शीघ्र दूर होगी। देवी […]
September 12, 2022 जैन समाज के उत्तम क्षमा महापर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को इंदौर प्रवास के दौरान इतवारिया बाज़ार […]
June 20, 2025 नगर निगम का उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल भ्रष्टाचार के आरोप में नौकरी से बर्खास्त
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा होने पर निगमायुक्त ने की कार्रवाई।
इंदौर : ईओडब्ल्यू की […]
July 18, 2025 सुपर स्वच्छ लीग में सर्वोच्च अवॉर्ड हासिल कर लौटे महापौर व स्वच्छता टीम का जोरदार स्वागत
इंदौर वाराणसी को सिखाएगा स्वच्छता का पाठ।
इंदौर की जनता व सफाई मित्रांे के सहयोग से […]