इंदौर : देवाधिदेव महादेव की आराधना का पर्व ‘महाशिवरात्रि’ देश, प्रदेश के साथ शहर में भी आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शिवालयों को मनोहारी ढंग से सजाया गया था। भोलेनाथ के अभिषेक, आरती और पूजन का सिलसिला सुबह से ही प्रारम्भ हो गया था। देर रात तक मन्दिरों में शिवशंकर के दर्शन- पूजन के लिए श्रद्घालुओं की कतारें लगी रहीं। शहर के राजवाड़ा स्थित भूतेश्वर, गांधी हॉल स्थित गोपेश्वर महादेव, गेंदेश्वर महादेव- परदेशीपुरा, कांटाफोड़ मन्दिर- नवलखा, पार्वती- तुकेश्वर महादेव मंदिर केशरबाग रोड सहित तमाम शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ी तादाद में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन और भक्ति के लिए पहुंचे। इस मौके पर जगह- जगह फरियाली खिचडी का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया। अकेले खजराना मन्दिर में ही 21 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी प्रसाद के बतौर वितरित की गई।
इंदौर प्रेस क्लब परिसर में भी मनाई गई महाशिवरात्रि।
पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब के परिसर स्थित ‘शिवधाम’ में भी महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव नवनीत शुक्ला, कार्यकारिणी के सदस्य, पत्रकार साथी, कार्यक्रम के संयोजक रूपेश व्यास और आम लोगों ने भी भोलेनाथ के पूजन और महाआरती में भाग लिया। इस मौके पर आलोक वाजपेयी और उनके सहयोगियों ने सुमधुर भजन पेश किए। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।
Related Posts
November 9, 2017 डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के भारत दौरे से पहले , हैदराबाद में भिखारियों को किया बैन , नही मांग सकते भीख हैदराबाद: इससे पहले पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के दौरे के समय भी हैदराबाद में […]
February 4, 2020 अधिकांश मरीजों में नियंत्रित हो सकते हैं मिर्गी के दौरे.. इंदौर : मस्तिष्क में असामान्य विद्युत तरंगे उत्पन्न होने से मिर्गी रोग होता है।मिर्गी की […]
May 27, 2021 सामान्य स्थिति को ओर लौटने लगा इंदौर, नए संक्रमितों से तीन गुना मरीज हुए ठीक
इंदौर : किसी समय कोरोना संक्रमण की सुनामी से जूझ रहा इंदौर अब सामान्य स्थिति की ओर […]
March 26, 2021 प्रतिबन्ध लगाकर रंगपर्व को बेरंग करना अनुचित, पुनर्विचार करें शासन- प्रशासन- बाकलीवाल
इंदौर : शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि शासन- प्रशासन कोविड की आड़ में […]
September 30, 2020 दरिन्दगी की शिकार हाथरस की निर्भया का पुलिस ने कर दिया अंतिम संस्कार, परिजनों को नहीं सौंपा शव..?
नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ की गई दरिंदगी से देश में गुस्सा […]
July 24, 2023 बदलाव को अपनाएं, प्रोब्लम साल्वर और टीम लीडर बनें।
प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह में बोले अमेजन वेब […]
March 6, 2025 राहुल गांधी पर लखनऊ की एक अदालत ने लगाया जुर्माना
बार - बार समन भेजने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए राहुल गांधी।
लखनऊ : सुनवाई के […]