इंदौर : राम मंदिर को लेकर कानूनी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि जबतक कानूनी प्रक्रिया चल रही है, अध्यादेश नहीं लाया जा सकता, हालांकि राम मंदिर निर्माण को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं।
ये बात यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कही। वे इंदौर प्रवास के दौरान बीजेपी कार्यालय में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया अथवा आपसी समझौते से राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ नहीं होता है तो अध्यादेश लाने का विकल्प खुला है।
राफेल का मुद्दा कांग्रेस को भारी पड़ेगा
डिप्टी सीएम श्री मौर्य ने राफेल को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर पीएम मोदी को निशाना बना रही है पर यही राफेल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की लुटिया डुबोएगा।
मौर्य समाज ने किया सम्मानित
बीजेपी कार्यालय में ही मौर्य समाज के पदाधिकारियों ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सम्मान किया। उन्होंने समाज के उन्नयन में अहम भूमिका निभाने का आग्रह भी श्री मौर्य से किया। शहर बीजेपी अध्यक्ष गोपी नेमा और अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे।
Related Posts
December 4, 2021 टंट्या मामा स्मृति दिवस समारोह में सीएम शिवराज ने की कई घोषणाएं, पेसा एक्ट लागू करने और आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे देने का किया ऐलान
इंदौर : नेहरू स्टेडियम में आयोजित जननायक टंट्या मामा स्मृति समारोह में पहुंचे सीएम […]
July 23, 2021 केवल वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही, अखबार से लेना- देना नहीं- आयकर विभाग
नई दिल्ली : आयकर विभाग जब भी किसी समूह पर छापेमारी की कार्रवाई करता है, तो उसके पास उस […]
May 24, 2023 लताजी के नाम पर होगा राजेंद्र नगर में निर्मित ऑडिटोरियम
प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक […]
October 24, 2023 तुलसी नगर में हवन, कन्या पूजन और महाआरती के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि महोत्सव
इंदौर : शहर के पूर्वी क्षेत्र के तुलसी नगर स्थित माँ सरस्वती मंदिर में नवरात्रि के […]
November 23, 2023 व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला का पति भी साजिश में था शामिल
पुलिस ने गिरफ्तार कर भिजवाया जेल।
इंदौर : कारोबारी को प्रेमजाल में फंसाकर उससे लाखों […]
August 29, 2020 इंदौर में PGI खोलने की मांग को लेकर मोघे ने सीएम शिवराज को सौंपा पत्र इंदौर : पूर्व सांसद एवं महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के समक्ष […]
January 6, 2019 विधानसभा में हंगामा किया तो चुकानी पड़ेगी कीमत भोपाल: विधानसभा में विधायकों के हंगामें पर लगाम लगाने की कवायद शुरू हो गई है। कमलनाथ […]