इंदौर : एमवाय हास्पिटल में जल्दी ही सौ बिस्तरों का कोविड हास्पिटल प्रारंभ होगा। शनिवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जल संसाधन एवं इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस निर्णय पर शीघ्र अमल के भी निर्देश दिए गए। मंत्री सिलावट ने बताया है कि इन सौ बिस्तर में बीस आयीसीयू, 40 एचडीयू/HDU और 40 ऑक्सीजन बेड रहेंगे। सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, महेन्द्र हर्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा और गौरव रणदिवे भी बैठक में मौजूद रहे। मंत्री सिलावट ने इस बारे में विधायक मालिनी गौड़ और रमेश मेंदोला से भी सहमति प्राप्त की। बैठक में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. संजय दीक्षित, अधीक्षक एम.वाय. हॉस्पिटल डॉ. पी.एस. ठाकुर भी उपस्थित थे।
मंत्री सिलावट ने बताया कि सौ बिस्तरों की सुविधा प्रारंभ करने के बाद क्रमिक रूप से अगले चरणों में बिस्तरों की संख्या आवश्यकता अनुसार बढ़ायी भी जाएगी।
Related Posts
August 23, 2024 तुलसी नगर के 535 भूखंड, भवन स्वामियों को मिली वैध होने की सौगात
भवन/भुखण्ड स्वामी को भवन क्षेत्रफल अनुसार विकास शुल्क की राशि जमा करने की अनुमति […]
June 27, 2021 जिला न्यायालय में आयोजित शिविर में न्यायाधीशों ने भी किया रक्तदान
इंदौर : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला न्यायालय परिसर, […]
June 29, 2021 ढाई लाख रुपए मूल्य की विदेशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : कार से भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना […]
November 27, 2019 भागवत कथा में मनाया गया कृष्ण- सुदामा मिलन उत्सव इंदौर : श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सेवा समिति द्वारा नंदानगर रोड नम्बर एक पर आयोजित संगीतमय […]
September 20, 2020 कोरोना ढा रहा कहर, पांच सौ के करीब पहुंचा मौतों का आंकड़ा इंदौर : कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगने के कोई आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे है। हर आने वाले […]
December 11, 2024 महाकुंभ के दौरान अयोध्या व प्रयागराज के लिए चलेगी रिंग रेल
वाराणसी : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि महाकुंभ के दौरान अयोध्या और […]
May 6, 2022 गडकरी ने फहराया 101 फीट ऊंचा तिरंगा
इंदौर : गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डॉ. अनिल सीमा गर्ग के तिरंगा यात्रा […]