इंदौर : कोविड अस्पतालों के बाहर कई दिनों से धूप में तप रहे भूख- प्यास से बेहाल मरीजों के परिजनों की अब जाकर सरकार ने सुध ली है। जल संसाधन व इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रशासन को हिदायत दी है कि इन्दौर में मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ों के परिजनों की भी चिंता प्रशासन करें।
मरीजों के परिजनों के लिए भोजन- पानी व रात्रि विश्राम की करें व्यवस्था।
प्रभारी मंत्री सिलावट ने ढक्कन वाला कुआं परिसर स्थित ग्रामीण हाट बाज़ार का निरीक्षण किया और वहां मरीज़ों के परिजनों के लिए भोजन पानी और रात्रि विश्राम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मनीष सिंह, आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल, डीन मेडिकल कॉलेज डॉक्टर संजय दीक्षित एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, एमआरटीबी हॉस्पिटल और एमटीएच हॉस्पिटल में कोविड के मरीज़ उपचारत हैं। उनके परिजन प्रायः धूप और खुले में परेशान होते हैं। ऐसे में उनकी चिंता करना हमारी प्राथमिक ज़िम्मेदारी है। मंत्री सिलावट ने कहा कि यहाँ परिजनों के रात्रि विश्राम के साथ ही पानी, भोजन इत्यादि की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।
Related Posts
February 8, 2023 इंदौर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 15 को जारी होगा टेंडर
करीब 1,000 करोड़ रु की लागत से बनेगा नया रेलवे स्टेशन।
पार्क रोड स्टेशन भी विकसित […]
April 20, 2021 एमवायएच और चाचा नेहरू में बेड खाली होने पर भी प्रशासन की लापरवाही से भटक रहे कोरोना मरीज- शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने मंगलवार को एमवाय अस्पताल और चाचा नेहरू […]
September 21, 2021 समय सीमा में शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं अधिकारी- शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के […]
February 13, 2025 इंदौर एयरपोर्ट के विकास को मिलेगी गति
सांसद लालवानी की नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात।
इंदौर से नई […]
June 15, 2021 तुवर का पर्याप्त स्टॉक नहीं होने से मांग बढ़ने के साथ आएगी तेजी
इंदौर : बाजार खुलने और जनजीवन सामान्य होने के बाद दालों में उपभोक्ता मांग निकलने लगी […]
May 31, 2023 महाकाल मंदिर पहुंची अभिनेत्री सारा अली, भस्मारती में की शिरकत
नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान।
अपनी नई फिल्म 'जरा हटके, जरा बचके' की कामयाबी के लिए […]
March 13, 2025 बातों के बताशे वाला बजट, जनहित सफाचट : कमलनाथ
वित्त मंत्री ने पिछले बजट में की गई किसी घोषणा का हिसाब नहीं दिया।
किसान, महिलाओं और […]