इंदौर : कोविड अस्पतालों के बाहर कई दिनों से धूप में तप रहे भूख- प्यास से बेहाल मरीजों के परिजनों की अब जाकर सरकार ने सुध ली है। जल संसाधन व इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रशासन को हिदायत दी है कि इन्दौर में मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीज़ों के परिजनों की भी चिंता प्रशासन करें।
मरीजों के परिजनों के लिए भोजन- पानी व रात्रि विश्राम की करें व्यवस्था।
प्रभारी मंत्री सिलावट ने ढक्कन वाला कुआं परिसर स्थित ग्रामीण हाट बाज़ार का निरीक्षण किया और वहां मरीज़ों के परिजनों के लिए भोजन पानी और रात्रि विश्राम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मनीष सिंह, आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल, डीन मेडिकल कॉलेज डॉक्टर संजय दीक्षित एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, एमआरटीबी हॉस्पिटल और एमटीएच हॉस्पिटल में कोविड के मरीज़ उपचारत हैं। उनके परिजन प्रायः धूप और खुले में परेशान होते हैं। ऐसे में उनकी चिंता करना हमारी प्राथमिक ज़िम्मेदारी है। मंत्री सिलावट ने कहा कि यहाँ परिजनों के रात्रि विश्राम के साथ ही पानी, भोजन इत्यादि की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।
Related Posts
July 24, 2022 जबलपुर में युवती की गोली मारकर हत्या, कार में मिला खून से लथपथ शव
जबलपुर : जिले के बरेला थाना क्षेत्र के मंगेली नर्मदा पुल पर कार सवार युवती की गोली […]
October 11, 2020 सीएम की सभा में सेवाएं देना पड़ा महंगा, उपायुक्त सहित दो निलंबित, एक की नौकरी गई
इंदौर : बिंजलिया रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के लिए नगर निगम के […]
July 28, 2020 बढ़े हुए बिलों का समायोजन और समयबद्ध मीटर रीडिंग का इंतजाम करें विद्युत वितरण कम्पनी- मालू इंदौर : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण […]
December 7, 2019 गीता के श्रवण से अन्तःकरण पवित्र होता है- स्वामी रामदयाल इंदौर : गीता का ज्ञान हरतरह के अज्ञान को दूर करता है। श्रद्धा, भक्ति, विश्वास और ज्ञान […]
January 24, 2022 बूस्टर डोज लगवाएं फ्रंट लाइन वर्कर्स अन्यथा नहीं मिलेगा वेतन
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले में ऐसे सभी फ्रंट लाइन और […]
January 5, 2023 देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 8 से 10 जनवरी तक होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन
सम्मेलन का एजेंडा हुआ तय, पीएम मोदी 9 जनवरी को करेंगे औपचारिक शुभारंभ।
सूरीनाम एवं […]
January 2, 2023 सुपर कॉरिडोर से बायपास तक बाईं लेन पर 7 से 12 जनवरी तक सामान्य यातायात रहेगा बंद
राजवाड़ा, 56 दुकान, खजराना गणेश मंदिर क्षेत्र रहेंगे नो व्हीकल जोन।
प्रवासी भारतीय […]