इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह के निर्देशन में आपराधिक तत्वों और माफियाओं के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को आपराधिक गतिविधियों में संलग्न 9 आरोपियों को जिलाबदर किया गया है। उक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनेक अपराध पंजीबंद्ध हैं।
इसी संबंध में जारी आदेश के अनुसार, जिन आरोपियों को जिलाबदर किया गया है, उनमें खजराना थाना क्षेत्र के मोहम्मद यासीन पिता मोहम्मद सलीम, छोटू पिता मजीद उर्फ डान, परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के आकाश उर्फ अक्कू पिता मुकेश कदोरिया, राहुल पिता दिनेश यादव, राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के सुनील पिता पवन तंवर, बेटमा थाना क्षेत्र के महेश पिता भागीरथ, संयोगितागंज थाना क्षेत्र के संजय पिता रामबिहारी मिश्रा, खजराना थाना क्षेत्र के अखलाक पिता मुश्ताक और संजय उर्फ संजू पिता मुकेश कैथवास शामिल हैं।
इन आरोपियों को कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर, खण्डवा, खरगोन, देवास और उज्जैन की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का आदेश पारित किया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम-1990 की धारा-5 के तहत की गई है।
Related Posts
April 5, 2022 नई शराब नीति बनीं प्रशासन का सिरदर्द, रहवासियों के विरोध के चलते बन्द करना पड़ी दो दुकानें
कीर्ति राणा इंदौर : नई आबकारी नीति के तहत इंदौर में एक अप्रैल से नीलाम की गई शराब […]
February 11, 2023 अपने ही घर से सोने – चांदी के जेवरात चुराने वाले आरोपी को हीरानगर पुलिस ने पकड़ा
इंदौर : अपने ही घर में चोरी करने वाला आरोपी को थाना हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
August 2, 2022 मूल्य आधारित आध्यात्मिक, और सांस्कृतिक विरासत नाना महाराज जैसे संतों की देन – गडकरी
इंदौर : सदगुरु श्री नाना महाराज तराणेकर के 125 वे जन्मोत्सव के अवसर पर स्थानीय बास्केट […]
July 8, 2021 मंत्री व कलेक्टर से कोचिंग संस्थान खोंलने की अनुमति देने की कोचिंग संचालकों ने लगाई गुहार
इंदौर: कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और […]
March 30, 2020 इंदौर में 7 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 27 इंदौर : कोरोना संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। 29 मार्च को जांच […]
October 25, 2020 कोरोना ने छोटा किया अहंकारी रावण का कद, दशहरा मैदान पर 21 फ़ीट के रावण का होगा दहन
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने लोगों की दिनचर्या के साथ त्योहारों की रौनक को भी फीका कर दिया […]
February 27, 2024 02 से 06 मार्च तक मप्र में भ्रमण करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
न्याय यात्रा के रूट को दिया गया अंतिम रूप।
उज्जैन में युवा अधिकार रैली के रूप में […]