इंदौर : आबकारी विभाग ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर निपानिया स्थित एड्रेस टाउनशिप के फ्लैट नंबर 106 पर छापामार कार्रवाई की। यह फ्लैट प्रतीक पिता मुकेश श्रीवास्तव का है। आबकारी अमले ने फ्लैट के साथ प्रतीक की कार मारुति स्विफ्ट क्रमांक एम पी 07 सी ई. 3639 की विधिवत तलाशी ली। तलाशी में 58.45 लीटर देशी विदेशी मदिरा बरामद की गई।आरोपी प्रतीक के पास मदिरा विक्रय का लाइसेंस नहीं होने से जब्ती की कार्रवाई की गई .!आरोपी प्रतीक पिता मुकेश श्रीवास्तव को आबकारी अधिनियम की धारा 34(२)के तहत गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में मालवा मिल-A के उपनिरीक्षक राजेश तिवारी द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी द्वारा सीलबंद बोतलों से प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में मदिरा भरकर बेची जा रही थी! कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव मुदगल, उपनिरीक्षक बी. डी.अहिरवार व आरक्षक रवि कौशल, रुचिर दुरवे, कमलेश निहोरे का विशेष योगदान रहा।
Related Posts
November 16, 2021 भारत पेट्रोलियम के संचालक मंडल में मनोनीत किए गए घनश्याम शेर, बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता घनश्याम शेर को भारत सरकार के भारत पेट्रोलियम […]
May 21, 2020 अगले तीन माह तक अधिकतम 10 हजार रु. होगा उड़ानों का किराया- उड्डयन मंत्री नई दिल्ली : नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर 25 मई से शुरू […]
November 24, 2023 चोरी की कार पर हाइकोर्ट एडवोकेट का मोनो लगाकर चला रहा आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : स्विफ्ट कार पर हाईकोर्ट एडवोकेट का मोनो लगाकर घूमने वाले शातिर वाहन चोर को […]
September 23, 2022 आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं को कराया गया मांडू भ्रमण
इंदौर : शुक्रवार को शहर के आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं को मांडू भ्रमण कर कराया […]
August 1, 2025 25 अक्टूबर तक पूरा करें सड़कों का निर्माण व पेंचवर्क
महापौर भार्गव ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश।
निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क एवं […]
January 1, 2020 हमारा देश स्वतन्त्र था, है और सदैव रहेगा- आचार्यश्री इंदौर। दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज का विहार […]
July 25, 2023 इंदौर प्रेस क्लब की टेबल टेनिस व कैरम स्पर्धा में रोचक मुकाबलों का दौर जारी
इंदौर : विभूति शर्मा, किरण वाईकर, राजू घोलप और रफी मोहम्मद शेख ने इंदौर प्रेस क्लब […]