थम रही कोरोना की रफ्तार, ग्रोथ रेट के साथ संक्रमित मामले भी हो रहे कम
Last Updated: May 10, 2021 " 01:47 pm"
इंदौर : कोरोना संक्रमण के प्रकोप में धीमी रफ्तार से ही सही पर कमी हो रही है। बीते 4-5 दिनों से ग्रोथ रेट के साथ संक्रमित मामले भी घटने लगे हैं। रविवार 9 मई को ग्रोथ रेट में एक फीसदी की गिरावट आई वहीं संक्रमित मामले भी 17 सौ से कम रहे।
1627 नए संक्रमित मिले।
रविवार को 6749 आरटी पीसीआर और 3016 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9903 सैम्पलों की जांच की गई। 8260 निगेटिव पाए गए। 1627 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 16 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो 12 लाख 66 हजार 724 सैम्पलों की जांच की गई। 1 लाख 28 हजार 459 पॉजिटिव पाए गए। हालांकि 85 फ़ीसदी से अधिक ठीक भी हो चुके हैं।
1024 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 1024 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। इन्हें मिलाकर अबतक 1लाख 10 हजार 370 मरीज कोरोना पर विजय पाने में कामयाब हुए हैं।
7 मरीजों ने गंवाई जान।
रविवार को 7 और मरीजों ने कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1212 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जिंदगी हार चुके हैं।