बैतूल : बालाघाट से इंदौर आ रही निजी ट्रेवल्स की बस बैतूल- छिंदवाड़ा बॉर्डर पर मैनिखापा के पास पलटी खा गई। हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नागपुर और छिंदवाड़ा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्मा ट्रेवल्स की ये बस बालाघाट से रवाना होकर छिंदवाड़ा, बैतूल, भोपाल होते हुए इंदौर आ रही थी। उसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे में मृत महिला यात्रियों के नाम नंदिनी निवासी भोपाल व रुपाली निवासी बालाघाट बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही छिंदवाड़ा की लावाघोघरी थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए नागपुर व छिंदवाड़ा के अस्पतालों में भिजवाया। दोनों महिला यात्रियों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Related Posts
March 1, 2023 सीए कृष्ण गर्ग जीएसटी कमेटी में सदस्य मनोनीत
टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसो. के सीजीएसटी सचिव हैं कृष्ण गर्ग।
इंदौर : जीएसटी के तहत […]
December 1, 2020 लादुनाथ आश्रम पर मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, भगवान को समर्पित किए गए 56 भोग
इंदौर : माली मोहल्ला, एमओजी लाइन स्थित लादूनाथ आश्रम, महाप्रचंड हनुमान मंदिर गुरू आश्रम […]
June 17, 2021 पालदा में लगाए गए शिविर में 125 श्रमिकों का किया गया टीकाकरण
इंदौर : एसोसिएशन ऑफ इंड्रस्टीज मध्यप्रदेश और पालदा उद्योग नगर संगठन इंदौर के सहयोग से […]
August 14, 2023 नई तकनीक से सड़क दुरुस्त करने के कार्य का महापौर ने किया अवलोकन
स्पेशल केमिकल युक्त सीमेंट से होगा सड़क पेचवर्क का कार्य।
इंदौर : शहर में किए जा रहे […]
February 24, 2024 मोहन राज में ‘आनंद ही आनंद’
🔹 कीर्ति राणा 🔹
इंदौर : मोहन यादव सरकार का योग्यता परीक्षण का अपना पैमाना है। […]
September 11, 2021 गुजरात के सीएम विजय रुपाणी का इस्तीफा, मांडविया हो सकते हैं नए सीएम
गांधीनगर : शनिवार को तेजी से घूमें घटनाक्रम के तहत गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने […]
November 12, 2022 बड़े आईटी हब के रूप में विकसित हो रहा इंदौर
आईटी क्षेत्र में निवेश के लिए बढ़ते आकर्षण को देखते हुए इंदौर में अत्याधुनिक सुविधाओं से […]