इंदौर : बीते 4-5 दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। धीरे- धीरे ही सही पर संक्रमण के मामलों में कमीं आ रही है। ये इस बात का संकेत है कि अब हालात नियंत्रण में हैं। सोमवार 10 मई को संक्रमित मामलों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही। ये भी एक राहत की बात रही।
1651 नए संक्रमित मिले।
सोमवार को 7884 आरटी पीसीआर व 2435 रैपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10219 सैम्पल्स की जांच की गई। 8323 निगेटिव पाए गए। 1651 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 124 रिपीट पॉजिटिव निकले, 121 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए।
अब तक कुल 1 लाख 10 हजार पॉजिटिव।
आज दिनांक तक की बात करें तो अब तक कुल 12 लाख 76 हजार 943 सैम्पलों की जांच की गई है। 1लाख 30 हजार 110 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि ज्यादातर मरीज ठीक हो चुके हैं।
1660 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को विभिन्न अस्पतालों से 1660 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1लाख 12 हजार 030 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने में कामयाब रहे हैं। 16860 का इलाज चल रहा है।
8 और मरीज हारे जिंदगी की जंग।
सोमवार को 8 और मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर इंदौर में अबतक कुल 1220 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
June 20, 2023 मालवा और कल्याण मिल की जमीन को कंक्रीट का जंगल नहीं बनने देंगे
किसी भी पेड़ का ट्रांसप्लांट नही होने देगे।
अभ्यास मंडल सहित विभिन्न सामाजिक […]
May 8, 2020 औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर मप्र के 16 मजदूरों की मौत, सीएम शिवराज ने 5 लाख के मुआवजे का किया ऐलान औरंगाबाद : औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर 16 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार तड़के […]
May 9, 2020 जम्मू- कश्मीर के 69 स्टूडेंट्स को बसों के जरिये किया गया रवाना इन्दौर : लॉकडाउन के कारण बीते डेढ़ माह से यहां फंसे जम्मू काश्मीर के 69 छात्र- छात्राओं […]
December 17, 2021 सीरियल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर- दबोचा
इंदौर : महिलाओं से सीरियल लूट करने वाले दो बदमाशों को 24 घंटे में पुलिस ने धर- दबोचा। […]
January 1, 2022 दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 4 करोड़ हुए वसूल, कम्पनी के 4 बड़े अधिकारी गिरफ्तार
भोपाल : केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक […]
May 28, 2020 टैक्स माफ नहीं हुआ तो एक जून से बंद रखा जाएगा यात्री बसों का संचालन इंदौर : मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में करोना के बढ़ते प्रकोप के कारण मध्य प्रदेश की सभी […]
February 20, 2017 खुशखबरी: आज से हर हफ्ते निकाल सकेंगे 50 हजार नई दिल्ली।बचत खाताधारक आज (20 फरवरी) से अपने खातों से हर सप्ताह 50 हजार रुपये निकाल […]