इंदौर : भयावह साबित हो रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप अब इंदौर में कम होने लगा है। बीते कुछ दिनों से संक्रमित मामलों में आ रही कमीं से यही संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार 12 मई को संक्रमित मामले 16 सौ से भी कम रहे। ग्रोथ रेट भी घटकर 16 फ़ीसदी रहा। बेड, ऑक्सीजन और रेमडेसीवीर को लेकर भी अब स्थिति काफी हद तक सुधर गई है हालांकि मौतों का बढ़ता आंकड़ा जरूर चिंता का सबब बना हुआ है।
1597 नए संक्रमित मिले।
मंगलवार को 7486 आरटी पीसीआर व 2306 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9876 सैम्पल टेस्ट किए गए। 8218 निगेटिव पाए गए। 1597 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 48 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 13 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 12 लाख 86 हजार 819 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1लाख 31 हजार 707 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से करीब 85 फ़ीसदी ठीक भी हो चुके हैं।
936 किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को 936 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1लाख 12 हजार 966 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 17514 का इलाज चल रहा है।
7 और मरीजों की मौत।
कोरोना संक्रमण से मंगलवार को 7 और मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1227 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
May 24, 2021 जबलपुर हाइकोर्ट ने आम जनता को दी राहत, कलेक्टर इंदौर को फल – सब्जी व किराना दुकानें खोलने के लिए किया आदेशित
इंदौर : जबलपुर हाइकोर्ट ने इंदौर की आम जनता और फल, सब्जी व किराना व्यापारियों को बड़ी […]
February 14, 2023 शिवनारायण मिस्टर प्रेस्टीज और सिया मिस प्रेस्टीज के खिताब से सम्मानित
प्रेस्टीज स्कूल में फेयरवेल सेरेमनी का हुआ आयोजन।
इंदौर : प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल में […]
August 20, 2020 वेब सीरीज मामले में एकता कपूर को मिली अंतरिम राहत इन्दौर : म.प्र. उच्च न्यायालय की इन्दौर खण्डपीठ में एकता कपूर की ओर से प्रस्तुत याचिका […]
December 28, 2018 द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज़ होते ही गरमाई सियासत मुम्बई: पत्रकार संजय बारू की किताब पर बनी फिल्म ' द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का […]
October 24, 2023 तुलसी नगर में हवन, कन्या पूजन और महाआरती के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि महोत्सव
इंदौर : शहर के पूर्वी क्षेत्र के तुलसी नगर स्थित माँ सरस्वती मंदिर में नवरात्रि के […]
January 12, 2021 30 अप्रैल से 15 मई तक चलेंगी एमपी बोर्ड की 10 वी व 12 वी की परीक्षाएं
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से 15 मई तक […]
May 24, 2022 तैराकी शिविर का सांसद राजमणि पटेल ने किया शुभारंभ
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. एवं साकेत क्लब ट्रस्ट द्वारा मीडियाकर्मियों के बच्चों […]