इंदौर : शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई वार्डो की क्राइसिस कमेटी में एक भी काँग्रेस के नेता और जनप्रतिनिधियों को नहीं लिए जाने पर ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की ओछी मानसिकता का परिचायक बताया है।
बाकलीवाल ने संभागायुक्त एवं निगमायुक्त को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा के नेताओं के दबाव में आकर जो वार्ड कमेटियां बनाई हैं, वह पूरी तरह अव्यवहारिक है।
जनता पर थोपे जा रहे मनमाने निर्णय।
बाकलीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओ द्वारा मनमाने,अव्यवहारिक एवं एकतरफा लिए जा रहे निर्णयों को से शहर की जनता परेशान है। वर्तमान परिस्थितियों में सबको साथ लेकर चलने की जगह एक पार्टी की सोच को प्राथमिकता दी जा रही है, जो पूरी तरह गलत है।
कांग्रेस के साथ किया जा रहा भेदभाव।
बाकलीवाल ने कहा कि वार्ड कमेटियों में एक भी कांग्रेस के पूर्व पार्षद को शामिल ना करके भेदभावपूर्ण रवैया अपनाना गलत होकर शहर के हित में भी नही है।
बाकलीवाल ने संभागायुक्त एवं निगमायुक्त से माँग की है,की भाजपा के दबाव में बनाई गई कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर नई कमेटियां बनाई जाए जिनमें काँग्रेस के जनप्रतिनिधियों को भी उचित स्थान दिया मिले।
Related Posts
March 14, 2020 20 मार्च तक दी जा सकेंगी रिपोर्टिंग स्पर्धा के लिए प्रविष्टियां इंदौर : शहर के पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब के प्रतिष्ठा आयोजन स्व. […]
June 15, 2021 एएसपी के साथ मारपीट करने वाले कांस्टेबलों के खिलाफ मामला दर्ज
भोपाल : राजधानी भोपाल में पुलिस रेडियो के एडिशनल एसपी डीएम शाक्य के साथ मारपीट एवं […]
October 5, 2020 दो गज की दूरी, मास्क और सेनिटाइजेशन हैं कोरोना से बचाव के उपाय
इंदौर : कोरोना के सम्बन्ध में व्याप्त शंका कुशंकाओं को दूर करने के लिए टीपीए द्वारा इस […]
June 22, 2024 दलबदल के लिए सत्तारूढ़ दल जिम्मेदार
राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किया जाता है दलबदल ।
मीडिया पर भी दल […]
August 13, 2020 संस्था आनंद गोष्ठी ने मनाई जन्माष्टमी, बाल गोपाल की सजाई जीवंत झांकी इंदौर : संस्था 'आनंद गोष्ठी' ने कृष्ण जन्मोत्सव पर आनंद और उल्लास भरे माहौल में जीवंत […]
June 19, 2025 आईडीए की तमाम फाइलों का होगा डिजिटलीकरण
पूजा - अर्चना के साथ की गई डिजिटलीकरण की शुरुआत।
इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा […]
September 4, 2023 आबकारी विभाग ने कई स्थानों पर दी दबिश, लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब की जब्त
तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल।
इंदौर : आकारी विभाग ने पचास से अधिक स्थानों पर […]