इंदौर : कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए इंदौर में जनता कर्फ्यू लागू है। मंगलवार से इसका और अधिक कड़ाई से पालन कराया जाएगा। सोमवार 17 मई को अस्थाई जेल गुजराती समाज धर्मशाला में प्रोटोकॉल उल्लंघन के कारण 411 बंदी जेल में दाखिल हुए । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पवन जैन ने बताया है कि अस्थाई जेल प्रारंभ होने से अभी तक कुल 6111 बंदी प्रोटोकॉल उल्लंघन के कारण जेल भेजे गए हैं। जिला प्रशासन ने जनता कर्फ़्यू के पालन की अपील सभी नागरिकों से की है। श्री जैन ने स्पष्ट किया है कि जनता कर्फ्यू को और अधिक कड़ाई से लागू किया जाएगा। आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घरों पर रहे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें अन्यथा अस्थाई जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
December 25, 2024 बाबासाहब की कथित अवमानना को लेकर निगम परिषद में भारी हंगामा
बीजेपी पार्षदों ने पोस्टर लहराते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर लगाया […]
April 12, 2022 दामिनी ठाकुर के काव्य संग्रह तिश्नगी का विमोचन 13 अप्रैल को
इंदौर : लेखिका दामिनी सिंह ठाकुर की पहली पुस्तक, काव्य संग्रह 'तिश्नगी' का विमोचन […]
December 19, 2020 पुलिस ने 12 घंटे में कर दिया दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए […]
October 11, 2022 मेडिकल की हिंदी में पढ़ाई से बढ़ेगा छात्रों का आत्मविश्वास – सीएम शिवराज
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई का […]
July 7, 2021 ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन
मुंबई : हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया है। बुधवार को […]
February 27, 2017 एक गलत ट्वीट ने बदल दी 180 किलो वजनी पुलिस अफसर की जिंदगी नीमच।मशहूर लेखिका शोभा डे की ट्वीट की वजह से सुर्खियों में आए मध्य प्रदेश के नीमच जिले […]
March 26, 2021 26 मार्च से रात 9 बजे बन्द होंगे बाजार, धर्मस्थलों पर तालाबंदी, धार्मिक आयोजनों पर भी लगाई गई रोक
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई तेजी को देखते हुए गुरुवार को आपदा प्रबंधन समूह […]