इंदौर : प्रशासन की सख्ती और जनता कर्फ्यू का असर अब दिखाई देने लगा है। कोरोना संक्रमण का ग्राफ धीरे- धीरे नीचे जा रहा है। संक्रमित मामलों में भी लगातार गिरावट आ रही है। इससे शहर के अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और इंजेक्शन की उपलब्धता भी सुगम हुई है। यह स्थिति बनी रही तो जल्दी ही शहर कोरोना से मुक्त हो सकता है।
1153 नए संक्रमित मिले।
बुधवार को 6117 आरटी पीसीआर और 3359 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9456 की टेस्टिंग की गई। 8259 निगेटिव पाए गए। 1153 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 38 रिपीट पॉजिटिव निकले।06 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 13 लाख 55 हजार 549 सैम्पलों की टेस्टिंग गई। 1लाख 41 हजार 600 पॉजिटिव पाए गए। हालांकि इनमें से 88 फ़ीसदी से अधिक ठीक हो चुके हैं।
1531 किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को 1531 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 27 हजार 893 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 12426 का इलाज चल रहा है।
7 मरीजों की मौत।
बुधवार को 7 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक 1281 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
May 21, 2022 निकाय चुनाव को लेकर एक्शन मोड़ में बीजेपी, नगर, मंडल पदाधिकारियों की बैठक में किया मंथन
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई […]
May 3, 2017 मन्दसौर मल्हारगढ़ के दशरथ पाटीदार को मुआवजा देने के मुख्यमंत्री ने तुरन्त आदेश दिए मुख्यमंत्री ने 8 अधिकारियों को सस्पेंड किया, 12 के खिलाफ जांच के […]
February 14, 2025 पीडीएस चावल की कालाबाजारी के मामले में 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दिनांक 11-02-2025 को रेवती रेंज रोड पर सतीश मित्तल के गोदाम से खाद्य विभाग ने 800 बोरी […]
May 20, 2019 मप्र में आखरी चरण की 8 सीटों पर उत्साहजनक मतदान भोपाल: लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण के चुनाव में रविवार को मप्र के मालवा- निमाड़ की 8 […]
May 7, 2024 आइएमए की स्पोर्ट्स मीट में डॉक्टर्स ने बढ़ – चढ़ कर की शिरकत
क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व स्विमिंग में खेले गए मुकाबले।
विजेताओं को किया गया […]
August 7, 2022 तीन फ्लाईओवर के टेंडर को आईडीए बोर्ड की हरी झंडी, चौथे पर भी शीघ्र होगा निर्णय
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता खत्म होने के बाद आईडीए की बोर्ड बैठक […]
June 24, 2024 जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. द्वारा जाल सभाग्रह् में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय […]