इंदौर : जनता कर्फ्यू के दौरान अवैध शराब की तस्करी में लिप्त लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। रोजाना अवैध शराब बेचने वाले उसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच और चंद्रावतीगंज थाना पुलिस ने एक आरोपी को बन्दी बनाया है। उसके कब्जे से देशी एवं विदेशी शराब करीब 63 लीटर कीमत करीबन 42,300 रुपए की बरामद की गई।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कजारिया रेलवे स्टेशन रोड पर एक घर के पीछे बेचने के लिए शराब बोरी में रखी है। उक्त सूचना पर विश्वास करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना चंद्रावतीगंज की संयुक्त टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति अपने घर के सामने खड़ा था जो पुलिस को देख भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछने पर उसनेअपना नाम दीपक पिता कन्हैयालाल जाति कोरी उम्र 22 साल निवासी रेलवे स्टेशन रोड ग्राम कछालिया जिला इंदौर होना बताया। बाद उसके घर के पीछे खाद की बोरी में शराब भरी हुई थी जिसके संबंध में क्रय विक्रय संबंधित लाइसेंस नहीं होना पाया गया।
आरोपी दीपक के कब्जे से देशी मसाला के 132 क्वार्टर, बियर की 24 बोतल, देशी प्लेन 45 क्वार्टर, एमडी रम के 15 बोतल, एमडी व्हिस्की की 6 बोतल कुल करीब 63 लीटर (कीमत करीब 42300 रुपए) की जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना चंद्रावतीगंज में अपराध क्रमांक 46/21आबकारी अधिनियम 1915 धारा 34(2)का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Related Posts
February 4, 2022 सवा दो सौ से अधिक गुम मोबाइल बरामद कर आवेदकों को लौटाए गए
इंदौर : सिटीजन कॉप एप में प्राप्त शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर तत्परता से कार्रवाई […]
August 21, 2021 किसानों की समस्याओं को लेकर देवास शहर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
देवास : किसानों को खराब फसलों का मुआवजा देने और बीते वर्ष की बीमा राशि उपलब्ध कराने […]
October 1, 2023 माहेश्वरी समाज के परिचय सम्मेलन में सैकड़ों युवक – युवतियां कर रहें जीवनसाथी की तलाश
माहेश्वरी समाज के तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन का शुभारंभ।
सकारात्मक सोच ही परिचय […]
August 20, 2021 सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा को इंदौर में मिला जबरदस्त समर्थन, नेता, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन-आशीर्वाद यात्रा में […]
March 20, 2021 इंदौर में कार्निवाल सिनेमा का तीसरा मल्टीफ्लेक्स फनडोर मॉल में प्रारम्भ
इंदौर : कार्निवाल सिनेमा ने दर्शकों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ सिनेमा का […]
May 30, 2023 हेलमेट लगाने वालों को दिए चॉकलेट, बिना हेलमेट वालों को दी समझाइश
हेलमेट जागरूकता रोको-टोको अभियान के आठवां सप्ताह में गुमास्ता नगर पहुची यातायात प्रबंधन […]
February 25, 2022 सांसद लालवानी की पहल पर इंदौर के स्टार्टअप्स को मिलेगा ग्लोबल बाजार
इंदौर : इंदौर के स्टार्टअप्स को दुबई एक्सपो के इंडिया पैवेलियन में नि: शुल्क जगह मिल […]