खंडवा : कलेक्टर खंडवा के कारनामें को अब इंदौर सम्भाग के कमिश्नर पवन कुमार शर्मा का भी समर्थन मिल गया है। डॉ. पवन कुमार शर्मा ने 23 मई को रविवार की छुट्टी होते हुए भी आदेश जारी कर खंडवा के जिला जनसम्पर्क अधिकारी ब्रजेन्द्र शर्मा को निलंबित कर दिया है । इसमें कलेक्टर की उसी रिपोर्ट को आधार बनाया गया है, जिसमें उन्हें कोरोना काल के दौरान मीडिया को सही जानकारी उपलब्ध न कराने और मीडियाकर्मियों से सामंजस्य न बनाने का आरोप लगाया गया है, जिसके चलते शासन की छवि धूमिल हुई है ।
गौरतलब है कि जनसंपर्क अधिकारी को खण्डवा से भारमुक्त करने संबंधी आदेश को जारी करने वाले अपर कलेक्टर एस एल सिंघाड़े ने इसे क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी का निर्णय बताया था तो दूसरी ओर स्वयं कलेक्टर ने इसे पत्रकारों की शिकायत पर कार्रवाई होना बताया था । अब संभागायुक्त ने इसमे कुछ अलग वजह बताई है । जाहिर है जनसंपर्क अधिकारी को निलंबित करने या हटाने का मन प्रशासन ने पहले ही बना लिया था, अब कारण अलग- अलग बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक खंडवा प्रशासन ने अपनी नाकामियों को छूपाने के लिए पीआरओ को बलि का बकरा बनाया है।
Related Posts
April 17, 2025 बम धमाके से बैंक उड़ाने का धमकी भरा मेल मिलने से मची सनसनी
बम स्क्वाड की जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु।
पंजाब नेशनल बैंक की शास्त्री […]
March 4, 2023 मेरे जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं, यही आपकी शुभकामनाएं होंगी
बीजेपी कार्यकर्ता और आम नागरिकों से मुख्यमंत्री ने की अपील।
इन्दौर में पेड़ों की […]
August 15, 2022 सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्रा ने किया भोजन
इंदौर : इंदौर जिले के प्रभारी और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के […]
July 17, 2020 नगर निगम के जन्म- मृत्यु पंजीयन कार्यालय का कर्मचारी निकला पॉजिटिव इंदौर : कोरोना संक्रमण ने नगर निगम मुख्यालय को फिर चपेट में ले लिया है। निगम के जन्म […]
February 14, 2017 नोटबंदी के बाद राजनीतिक दलों ने जमा कराए इतने करोड़, BSP रही सबसे आगे BSP ने जमा कराए 104 करोड़
नोटबंदी के 50 दिनों के दौरान सबसे ज्यादा पुराने नोट बीएसपी ने […]
December 23, 2021 राजमोहल्ला की अधिकृत सब्जी मंडी हटाने पर भड़के पूर्व विधायक नेमा, नगर निगम पर लगाया दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने राजमोहल्ला सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओं को […]
February 2, 2017 बजट 2017: इनकम टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव 3 लाख तक की आमदनी टैक्स फ्री होगी, 5 लाख तक आय पर पांच फीसदी टैक्स
*ST* 01/02/2017 […]