इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु शहर के विभिन्न स्थानों पर सेनिटाइजेशन कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल और अपर आयुक्त संदीप सोनी की उपस्थिति में निरंजनपुर व राजकुमार सब्जी एवं फल मंडी में युद्ध स्तर पर सेनिटाइजेशन कराया गया। कलेक्टर सिंह ने कहा कि उन क्षेत्रों के सेनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जहां पर बड़ी मात्रा में लोगों का आना-जाना होता है और कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना रहती है।
15 वाहनों से एक साथ सेनिटाइजेशन ।
मंगलवार को कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सुबह 8 बजे निरंजनपुर सब्जी एवं फल मंडी पहुंचे। उनकी उपस्थिति में निरंजनपुर सब्जी मंडी के संपूर्ण क्षेत्र में 15 वाहनों के माध्यम से जिसमें 360 डिग्री के सेनिटाइजेशन करने वाले 5 ट्रैक्टर, 5 बड़ी प्रेशर मशीन, 5 प्रेशर जेट टैंकर के माध्यम से सेनिटाइजेशन किया गया।
राजकुमार मंडी में 10 वाहनों से एक साथ सेनिटाइजेशन।
इसके बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कलेक्टर मनीष सिंह व नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल राजकुमार सब्जी और फल मंडी पहुंचे एवं उनकी उपस्थिति में 10 वाहनों के जरिए पूरे मंडी क्षेत्र को सेनिटाइज किया गया।
Related Posts
December 3, 2021 वन विभाग का पिंजरा तोड़ गायब हुआ तेंदुआ, बुरहानपुर से रेस्क्यू कर लाया गया था चिड़ियाघर..!
इंदौर : नवलखा स्थित प्राणी संग्रहालय से पिंजरा तोड़ कर रहस्यमय तरीके से गायब तेंदुए का […]
August 20, 2023 कृष्ण भक्ति का अलख जगाते हुए निकली शोभायात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ समापन
इंदौर : राजेंद्र नगर के जवाहर सभागृह में वेदमूर्ति धनंजय शास्त्री वैद्य के सान्निध्य […]
November 7, 2021 संधारण कार्य और फ्लो मीटर लगाने के चलते लिया जाएगा शटडाउन, सोमवार को पश्चिमी क्षेत्र की टंकियां रहेंगी खाली
इंदौर : जिंसी चौराहे पर फ्लो मीटर लगाने के साथ-साथ सेकंड फेज की कई लाइनों के सुधार […]
March 6, 2017 BMC मेयर के चुनाव में BJP नहीं लेगी हिस्सा, शिवसेना का रास्ता साफ मुंबई। मुंबई मेयर के रूप में शिवसेना के उम्मीदवार की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है. […]
November 1, 2018 महिलाओं के खिलाफ शिवराज सरकार में बढ़े हैं अपराध- खुशबू हिंदी के साथ साउथ की फिल्मों की स्टार कलाकार रही खुशबू एक अच्छी राजनेता भी हैं। गुरुवार […]
June 29, 2025 भोपाल के ऐशबाग आरओबी मामले में दो सीई सहित सात इंजीनियर्स निलंबित
एक रिटायर्ड एसई की होगी विभागीय जांच ।
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐशबाग […]
June 13, 2022 वाधवानी की कंपनियों को टैक्स चोरी के मामले में 1946 करोड़ का नोटिस
इंदौर : शहर की एक सिगरेट कंपनी, मीडिया समूह और उसके संचालक पर 1946 करोड़ की जीएसटी […]