इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु शहर के विभिन्न स्थानों पर सेनिटाइजेशन कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल और अपर आयुक्त संदीप सोनी की उपस्थिति में निरंजनपुर व राजकुमार सब्जी एवं फल मंडी में युद्ध स्तर पर सेनिटाइजेशन कराया गया। कलेक्टर सिंह ने कहा कि उन क्षेत्रों के सेनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जहां पर बड़ी मात्रा में लोगों का आना-जाना होता है और कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना रहती है।
15 वाहनों से एक साथ सेनिटाइजेशन ।
मंगलवार को कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सुबह 8 बजे निरंजनपुर सब्जी एवं फल मंडी पहुंचे। उनकी उपस्थिति में निरंजनपुर सब्जी मंडी के संपूर्ण क्षेत्र में 15 वाहनों के माध्यम से जिसमें 360 डिग्री के सेनिटाइजेशन करने वाले 5 ट्रैक्टर, 5 बड़ी प्रेशर मशीन, 5 प्रेशर जेट टैंकर के माध्यम से सेनिटाइजेशन किया गया।
राजकुमार मंडी में 10 वाहनों से एक साथ सेनिटाइजेशन।
इसके बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कलेक्टर मनीष सिंह व नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल राजकुमार सब्जी और फल मंडी पहुंचे एवं उनकी उपस्थिति में 10 वाहनों के जरिए पूरे मंडी क्षेत्र को सेनिटाइज किया गया।
Related Posts
February 7, 2023 हिंदी साहित्य समिति के शताब्दी सम्मान से अलंकृत होंगे अग्निशेखर और देवेंद्र दीपक
सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मानपत्र और एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि की जाएगी […]
May 25, 2020 लॉकडाउन और कर्फ्यू के साए में सादगी से मनाई गई मीठी ईद, कलेक्टर, डीआईजी ने शहर काजी को पेश की मुबारकबाद इंदौर : कोरोना संक्रमण ने ईद की मिठास भी फीकी कर दी। लॉक डाउन और कर्फ्यू के बीच मुस्लिम […]
September 14, 2022 बीआरटीएस कॉरिडोर पर 24 घंटे खुले रह सकेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान
इंदौर शहर में प्रथम चरण में निरंजनपुर चौराहा से राजीव गांधी चौराहा तक 24*7 संचालित हो […]
March 22, 2021 सीएम शिवराज ने की कोरोना संक्रमण की समीक्षा, रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के दिए निर्देश
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने निवास पर वी.सी. के माध्यम से […]
November 28, 2021 मौज- मस्ती के लिए दो पहिया वाहन चुराकर बेचनेवाला आरोपी पकडाया, तीन बाइक बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इन्दौर व थाना हीरानगर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। […]
August 13, 2021 कैसे मनाया जाए आजादी का अमृत महोत्सव, सांसद लालवानी ने मांगे सुझाव
इंदौर : स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ पर 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' पूरे देश में मनाया […]
January 18, 2018 मध्य प्रदेश में गुरुवार से पेट्रोल और डीजल 50-50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो जाएगा. शिवराज कैबिनेट ने जनवरी के पहले सप्ताह में दोनों पेट्रोलियम उत्पाद पर 50 पैसे प्रति लीटर […]