इंदौर : शहर को 1 जून से अनलॉक करने की तैयारी के तहत भीड़ वाले स्थानों को सेनिटाइज किया जा रहा है। मंगलवार को चोइथराम, निरंजनपुर व राजकुमार मिल फल और सब्जी मंडी को सेनिटाइज करने के बाद बुधवार को दवा बाजार और अन्य स्थानों का सेनिटाइजेशन किया गया। कलेक्टर मनीष सिंह और निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर में किए जा रहे सेनिटाइजेशन का निरीक्षण किया। कलेक्टर व निगमायुक्त दवा बाजार पहुंचे और सेनिटाइजेशन का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मारोठिया क्षेत्र में किए जा रहे सैनिटाइजेशन कार्य का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों और तंग गलियों में वृहद पैमाने पर सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के साथ ही यह भी जरूरी है कि सरफेस में मौजूद वायरस के असर को समाप्त किया जाए। इसके लिए व्यावसायिक बाजारों के साथ एमवाय हॉस्पिटल, एमटीएच हॉस्पिटल और अन्य अस्पताल क्षेत्रों को भी सेनिटाइज किया जा रहा है।
Related Posts
February 3, 2022 अमानक स्तर की खड़ी व पीसी हल्दी और काली मिर्च के काले कारोबार का खुलासा, लाखों का माल जब्त
क्राइम ब्रांच इंदौर, थाना भंवरकुआ और खाद्य विभाग ने भंवरकुआ क्षेत्र के पालदा स्थित […]
November 5, 2023 राष्ट्रवाद में आस्था और राष्ट्रद्रोहियों से है बैर
वन्देमातरम कहने में संकोच करने वालों से नहीं करती वोट की गुहार।
इंदौर प्रेस क्लब के […]
December 13, 2022 जेल भेजे गए पटेरिया का दावा, उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता […]
July 8, 2022 घर के सामने ठेला लगाने से मना करने पर मारपीट करनेवाले आरोपी 6-6 माह की सजा से दंडित
इंदौर : अंडे का ठेला लगाने की बात पर मारपीट करने वाले आरोपियों को अदालत ने 6-6 माह के […]
January 21, 2021 नकली नोट छापकर चलाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख 65 हजार के नकली नोट बरामद
खरगोन : बीती 19 जनवरी को थाना प्रभारी बलकवाड़ा वरूण तिवारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली […]
July 17, 2020 सीएम शिवराज ने की बाबा महाकाल की पूजा- अर्चना, कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक उज्जैन : सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार […]
June 6, 2021 हाइकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर हड़ताल पर डटे जूनियर डॉक्टर्स, मरीजों की सेवा के लिए आयुष डॉक्टरों ने संभाली कमान
इंदौर : हाइकोर्ट के आदेश को भी हवा में उड़ाते हुए हठधर्मिता पर अड़े एलोपैथिक जूनियर […]