इंदौर : गरीब फल व सब्जी वालों को जेल भेजने की प्रशासन की कार्रवाई उचित नहीं है। सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने प्रशासन की कार्रवाई की निदा करते हुए कहा कि इंदौर में जब से कोरोना की लहर आई है, ठेला कारोबारियों से लगाकर सभी व्यापारियों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया है। अब जब ईश्वर की कृपा और जनता के सहयोग से कोरोना के खिलाफ जंग शहर जीतने जा रहा है, ऐसे में गरीब फल- सब्जी व्यापारियों को पकड़कर उन्हें जेल में डाल देना अमानवीयता है। गरीब फल फ्रूट वाले अपने परिवार का बड़ी मुश्किल से पालन पोषण कर रहे हैं ऐसे में उन पर कार्रवाई करना ठीक नहीं है।
छोटे व्यापारियों को मिले छूट।
मंजूर बेग ने मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री से आग्रह किया है कि 1 जून से लॉकडाउन खोलने का जो प्रस्ताव है, उसमें ठेले पर फल- सब्जी बेचनेवाले और गरीब व छोटे व्यापारियों का खास ध्यान रखा जाए, जिससे वह अपने परिवार का भरण- पोषण कर सकें ।
Related Posts
February 11, 2022 राजनीति के युधिष्ठिर थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय
प्रस्तुति: गोविन्द मालू
दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा जिले के […]
August 28, 2021 किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने देशव्यापी धरना आंदोलन करेगा भारतीय किसान संघ
इंदौर : भारतीय किसान संघ किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य देने की मांग को लेकर 8 सितंबर […]
April 26, 2021 मंत्री सिलावट ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से वीडियो कॉलिंग के जरिए की चर्चा, उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी
इंदौर: जिले मे असिम्पटोमैटिक/कम लक्षण वाले मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे […]
July 16, 2023 वैष्णव प्रबंध संस्थान के विद्यार्थियों को बताया गया जी -20 समिट का महत्व
इंदौर : वैष्णव प्रबंध संस्थान, इन्दौर में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के सहयोग से इन्दौर […]
December 11, 2024 मूसाखेड़ी क्षेत्र में करोड़ों रूपए मूल्य की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई
अतिक्रमण के विरूद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र में 50 […]
July 28, 2019 इंदौर प्रेस क्लब कार्यकारिणी का कार्यकाल 6 माह बढ़ाया गया इंदौर :- इंदौर प्रेस क्लब की साधारण सभा रविवार को प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागृह […]
November 6, 2023 एसजेएमसी के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ […]