इंदौर : स्पेशल टास्क फोर्स ने शुक्रवार रात छोटा सराफा में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 3 किलो 75 ग्राम सोना और एक करोड़ से रुपए अधिक नकदी मिली है।
सोने की बड़े पैमाने पर करते थे तस्करी।
एसपी एसटीएफ खत्री के मुताबिक एडीजी विपिन माहेश्वरी को सूचना मिली थी कि आर.बी ज्वेलर्स के संचालक रवि जैन ने लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर सोना तस्करी की है। शुक्रवार दोपहर टीम ने उसके एरोड्रम रोड के महावीर एवेन्यू स्थित घर पर छापा मारा। वहां से आरोपी रवि, उसका भाई योगेंद्र जैन, दलाल अरविंद नीमा उर्फ गुड्डू और धीरज जैन पकड़े गए। आरोपी विदेश से सोने के बिस्कुट मंगवाकर मिलावटी बिस्कुट तैयार करते थे।
अमेरिका व बांग्लादेश के सोना तस्करों से है संपर्क।
पुलिस ने आयकर और जीएसटी विभाग को भी सूचना दे दी है। तस्करी का माल अहमदाबाद होते हुए आरोपियों तक पहुंचता था। इसके बाद ये लोग उसके नकली बिल बनाते थे। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों का संपर्क बांग्लादेश और अमेरिका के तस्करों व कारोबारियों से है।
असल सोने में करते थे मिलावट।
रवि जैन 100 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के बिस्कुट मंगवाकर गला देता था। फिर मिलावट कर नए बिस्कुट तैयार करता था। इस प्रकार उसे टैक्स और मिलावट का मुनाफा होता था। फिलहाल पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक़ पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Related Posts
March 25, 2023 रविवार को होगी ‘नवल स्वर सोपान’ की प्रस्तुति
इंदौर : संस्कार भारती मालवा प्रांत इंदौर, पंचम निषाद संगीत संस्थान और इंदौर प्रेस क्लब […]
March 2, 2023 आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द्र के साथ मनाएं आगामी त्योहार
शांति समिति की बैठक में कलेक्टर, पुलिस आयुक्त ने की अपील।
होली, रंगपंचमी पर रहेंगे […]
January 31, 2024 ज्योतिष वास्तु सम्मेलन के निमंत्रण पत्र और ब्रोशर का विमोचन
इंदौर : अखिल भारतीय ज्योतिष वास्तु संगठन द्वारा गांधी हाल इंदौर में आयोजित 17 वे […]
June 1, 2022 आंगनवाड़ियों के लिए इंदौर के लोगों ने उपहारों के साथ दिए साढ़े आठ करोड़ के चेक
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शहर की […]
September 14, 2021 17 सितंबर को चलेगा टीकाकरण महाअभियान का तीसरा चरण, शतप्रतिशत लोगों को लगवाएंगे वैक्सीन का दूसरा डोज
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में 17 सितम्बर को […]
August 6, 2021 घर की अलमारी से सोने- चांदी के आभूषण चुराने वाली महिला गिरफ्तार, एक लाख रुपए कीमत के जेवरात जब्त
इंदौर : घर में से अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी करने वाली महिला आरोपी को […]
January 7, 2025 यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर प्रदेश सरकार को मिली राहत
हाइकोर्ट ने कचरे के निष्पादन के लिए प्रदेश सरकार को दिया 06 सप्ताह का समय।
मीडिया […]