इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई कमीं को देखते हुए नगर निगम द्वारा संचालित रीजनल पार्क, मेघदूत उपवन एवं कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय 18 जून से प्रारंभ किया जा रहा है। सोमवार से शनिवार शाम 6:00 बजे तक ये पार्क खुले रहेंगे। प्रत्येक रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान इन्हें बंद रखा जाएगा।
बता दें पिछले दिनों कोविड-19 के संक्रमण में निरंतर हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगरीय क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया था। इसके चलते नगर निगम के नियंत्रण वाले रीजनल पार्क, मेघदूत उपवन एवं प्राणी संग्रहालय को आगामी आदेश तक बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए थे।
कोरोना प्रोटोकॉल का सख़्ती से कराया जाएगा पालन।
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने उपायुक्त एवं प्रभारी अधिकारी प्राणी संग्रहालय, रीजनल पार्क व मेघदूत उपवन को जनसामान्य के प्रवेश एवं भ्रमण के दौरान कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देश जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनिटाइजेशन आदि का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही टिकट विंडो के बाहर एवं प्रवेश द्वार पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाने, प्रवेश, निकासी एवं भ्रमण के दौरान दर्शकों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व इस हेतु विशेष सतर्कता एवं आवश्यक इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
March 3, 2021 बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने नंदकुमार चौहान के निधन पर जताया शोक, अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : वरिष्ठ बीजेपी नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के […]
December 15, 2019 गोंदवले महाराज के पुण्यतिथि महोत्सव में रघुपति राघव राजाराम की गूंज इंदौर : जूनी इंदौर स्थित श्री चैतन्य राम मंदिर में गोंदवले महाराज का 106 वा पुण्यतिथि […]
September 14, 2022 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र उड़ाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : धक्का देकर मंगलसूत्र पर हाथ साफ करने वाले 02 बदमाशों को पुलिस थाना हीरानगर ने […]
December 21, 2018 चंडीगढ़ विवि में पढ़ने को लेकर मप्र के छात्रों का बढ़ रहा रुझान इंदौर: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश से विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों की […]
November 10, 2021 परशुराम महासभा ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी के बयान पर जताया आक्रोश, की कार्रवाई की मांग
इंदौर : ब्राह्मण और वैश्य समाज के खिलाफ हल्की बयानबाजी कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मुरलीधर […]
November 6, 2023 सानंद दिवाली प्रभात में ज्ञानेश्वरी गाडगे पेश करेगी गायन
12 नवंबर को यूसीसी ऑडिटोरियम में होगा कार्यक्रम।
इन्दौर : सानंद न्यास के अनुउपक्रम […]
June 22, 2020 छोटे कारोबारियों पर अब नहीं होगी स्पॉट फाइन की कार्रवाई..? इंदौर : निगमायुक्त प्रतिभा पाल के नए आदेश के तहत अब ठेला व्यापारी और रेहड़ी व्यापारियों […]