इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर न्यूनतम स्तर तक पहुंचने के साथ संक्रमित मामले भी गिनती के सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की तादाद भी अब साढ़े चार सौ से कम रह गई है।
22 नए संक्रमित मिले।
शुक्रवार 18 जून को 5549 आरटी पीसीआर और 3589 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9148 की टेस्टिंग की गई। 9121 निगेटिव पाए गए। 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 5 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 16 लाख 52 हजार 843 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 1लाख 52 हजार 735 पॉजिटिव निकले। 98 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमित रिकवर हो गए हैं।
59 किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 59 मरीज कोरोना को मात देने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1 लाख 50 हजार 922 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे हैं। 438 का फिलहाल इलाज चल रहा है।
1 मरीज की मौत।
तीन दिन के अंतराल के बाद कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसे मिलाकर अबतक 1375 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
June 12, 2021 कोरोना की जल्द हो सकती है रवानगी, 1 फ़ीसदी से भी कम रह गई है संक्रमण दर
इंदौर : शहर के अनलॉक होने की बड़ी वजह कोरोना संक्रमण का एक फ़ीसदी से भी कम हो जाना है। नए […]
March 20, 2021 दहेज हत्या के मामले में भाई,बहन को आजीवन कारावास
इंदौर : नवविवाहिता को जलाकर मारने वाले भाई-बहन को अदालत ने आजीवन कारावासकी सजा सुनाई […]
June 13, 2021 सेल्फी का शौक पड़ा महंगा, राजेन्द्र नगर रेलवे ब्रिज से गिरकर युवती की मौत
इंदौर : सेल्फी के शौक ने एक युवती को जिंदगी से ही महरूम कर दिया।दरअसल, सिलीकान सिटी की […]
January 4, 2017 कोर्ट में पेश हुए विक्रमसिंह पवार का जेल वारंट बन गया देवास। देवास विधायक तुकोजीराव पवार के निधन के बाद मिली 13 दिन की जमानत के बाद लंबे समय […]
May 20, 2017 एयरपोर्ट पर तैनात CISF जवान नहीं कर सकेंगे मोबाइल और शौचालय का इस्तेमाल नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एयरपोर्ट के हैवी सिक्योरिटी एरिया […]
July 24, 2022 जिलाबदर बदमाश इंदौर में घूमते हुए पकड़ा गया
इंदौर : कुख्यात बदमाश व जिलाबदर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर और थाना बाणगंगा की संयुक्त […]
January 22, 2025 पत्रकार महेंद्र बापना के परिवार को 75 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा
अदालत ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी को दिया आदेश।
छह वर्ष पूर्व दुर्घटना में […]