इंदौर : सूने घरो की रैकी कर नकबजनी करने वाली गैंग के एक आरोपी को अन्नपूर्णा पुलिस ने बन्दी बनाया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए सोने के 7 लाख रूपए कीमत के आभूषण बरामद हुए हैं।
दरअसल, थाना अन्नपूर्णा इंदौर पर दिनांक 11.06.21 को फरियादी स्वाति खण्डेलवाल राठी पति उमंग राठी उम्र 40 साल निवासी 317 ऊषा नगर बैंक कालोनी ने अन्नपूर्णा थाने पर उपस्थित होकर अपने सूने घर में अज्ञात आरोपी द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने व चांदी के आभूषण चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसपर थाना अन्नपूर्णा पर अपराध क्र 203/2021 धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी कड़ी में शनिवार 19.06.21 को पुलिस टीम को देख कर गौपुर चौराहे से एक संदेही भागने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कीर्तन पिता अंतर सिंह सिकलीगर उम्र 23 साल निवासी 113 आकाश नगर इंदौर का होना बताया। थाने लाकर सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लगभग 8 दिन पहले आदित्य अस्पताल के पीछे उषा नगर स्थित मल्टी में प्रथम मंजिल पर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया माल सोने के आभूषण कुल वजन करीब 150 ग्राम कीमत करीब 7 लाख रूपए भी बरामद हुए। आरोपी से उसके साथियों के बारे में और थाने पर पंजीबध्द अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
March 19, 2021 तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने ढाया कहर, खेतों में खड़ी फसलों को खासा नुकसान होने की आशंका..!
इंदौर : शुक्रवार दोपहर बदले मौसम ने कहर ढा दिया। इंदौर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में […]
January 18, 2022 मप्र में महिलाओं के खिलाफ घटित अपराधों के दोषियों पर सख्त कार्रवाई के सीएम शिवराज ने दिए निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हाल ही में कुछ जिलों में महिलाओं के […]
October 17, 2020 बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, स्तर हीन बयानबाजी का लगाया आरोप।
इंदौर : 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में […]
July 12, 2021 नरोत्तम का तंज, मन्दिर की सीढ़ियां चढ़ने की उम्र में बैरिकेड पर चढ़ रहे हैं दिग्विजय सिंह
इंदौर : भोपाल में कथित पार्क की जमीन आरएसएस से जुड़ी संस्था को आवंटित किए जाने के विरोध […]
March 27, 2022 नाट्य उत्सव के दूसरे दिन 3 एकांकी नाटकों का मंचन, जोग का सम्मान
इंदौर : सौ वर्ष से भी अधिक पुरानी मराठी भाषियों की साहित्यिक संस्था महाराष्ट्र साहित्य […]
March 28, 2020 नवागत कलेक्टर मनीष सिंह ने ग्रहण किया पदभार, प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन करवाने के दिए निर्देश इंदौर : नवागत कलेक्टर मनीष सिंह ने शनिवार रात कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर […]
November 19, 2023 दिव्यांगों ने भी विधानसभा निर्वाचन में निभाई अहम भूमिका
दृष्टिहीन बालिकाओं ने एक साथ आकर किया मतदान।
दोनों हाथों से महरूम विवेक और देखने, […]