इंदौर : शनिवार को सिंगल डिजिट में पहुंचा कोरोना संक्रमण रविवार को मामूली बढ़कर डबल डिजिट में पहुंच गया। ये बढ़ोतरी ज्यादा नहीं है पर हमें संकेत जरूर दे रही है कि कोरोना गया नहीं है। अतः सावधानी और सतर्कता रखना बेहद जरूरी है।
17 नए संक्रमित मिले।
शनिवार को संक्रमित मामले केवल 9 मिले थे लेकिन रविवार को नए संक्रमित केस बढ़कर 17 हो गए। इस दिन 4211 आरटी पीसीआर और 3260 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9086 की टेस्टिंग की गई। 9062 निगेटिव पाए गए। 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 4 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 16 लाख 71 हजार 133 सैम्पलों की जांच की गई। 1 लाख 52 हजार 761 पॉजिटिव निकले इनमें से करीब 99 फ़ीसदी ठीक हो चुके हैं।
39 ने दी कोरोना को मात।
रविवार को 39 मरीजों ने कोरोना को हराने में कामयाबी हासिल की। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 51 हजार 002 मरीज कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। 383 का इलाज चल रहा है।
कोई मौत नहीं हुई।
रविवार को कोरोना संक्रमण से कोई मौत दर्ज नहीं हुई। आज दिनांक तक कुल 1376 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
November 18, 2020 18 नवम्बर को निरस्त रहेगी कटरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन
इंदौर : कोरोना संक्रमण के चलते महीनों तक ट्रेनों का परिचालन बन्द रहा। अब स्पेशल और […]
January 11, 2022 राजनीतिक हथियार के बतौर हो रहा हिंदुत्व का उपयोग- दिग्विजय सिंह
इंदौर : राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिन्दू धर्म न कभी […]
April 9, 2022 राम जन्मोत्सव में शास्त्रीय नृत्य के रूप में की गई श्रीराम की आराधना
इंदौर : देवी काली, देवी दुर्गा और महादेवी पार्वती नीले ,हरे ,काले वस्त्रों से सज्जित […]
March 22, 2020 ‘जनता कर्फ्यू’ को इंदौर में मिला भारी प्रतिसाद, बन्द रहा शहर, सड़कों पर रहा सन्नाटा इंदौर : कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिए पीएम मोदी द्वारा रविवार 22 मार्च को 'जनता […]
February 9, 2023 सांवेर में मंत्री सिलावट ने सवा करोड़ रुपए लागत की नल- जल योजना का किया लोकार्पण
ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं की बरसों पुरानी समस्या हुई निराकृत।
अब पानी के लिए उन्हें […]
February 21, 2022 लता मंगेशकर की स्मृति में डाक टिकट प्रदर्शनी 22 फरवरी से
इंदौर : कालजयी गायिका इंदौर की बेटी स्व. लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए […]
December 15, 2021 जगदगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की चीन, पाक को ललकार, यदि वे युद्ध चाहते हैं तो हम भी तैयार हैं
इंदौर,: जगदगुरु शंकराचार्य, पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने चीन और […]