इंदौर : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है कि जून के अंतिम सप्ताह में रेलवे 7 विशेष ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने जा रहा है।
दरअसल, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बेहद कम हो गई थी। इसके कारण इंदौर से विशेष ट्रेनों के बतौर चलाई जा रही 36 में से 26 ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं। कोरोना की स्थिति में सुधार को देखते हुए अब पश्चिम रेलवे जून के आखरी सप्ताह में 7 ट्रेनों का संचालन फिर शुरू करने जा रहा है। ये सभी लंबी दूरी की गाड़ियां हैं।
इन ट्रेनों का शुरू होगा संचालन।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्रकुमार जयंत ने बताया कि ग्वालियर, जबलपुर और जयपुर के लिए विशेष ट्रेनें पहले ही प्रारम्भ कर दी गई हैं। कोरोना के प्रकोप में कमी आने के कारण 27 जून से 1 जुलाई के बीच 7 और ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू किया जा रहा है। इनमें इंदौर से दौंड, चंडीगढ़, अमृतसर, उधमपुर, यशवंतपुर- बंगलुरू, कोच्चीवेल्ली और व्हाया अजमेर जयपुर होते हुए सराय रोहिल्ला नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन शामिल हैं। रेलवे पीआरओ ने बताया कि आगामी आदेश तक ये गाड़ियां विशेष ट्रेनों के रूप में ही चलेंगी। इनमें कोरोना प्रोटोकॉल का पूरीतरह पालन किया जाएगा।
Related Posts
October 25, 2024 सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में तेजी से किए जा रहे विकास कार्य
महाकाल लोक फेज 02 पर किया जा रहा काम।
दानदाताओं के सहयोग से होगा भव्य भक्त निवास का […]
March 9, 2025 रुपयों के लेनदेन के विवाद में की गई थी कारोबारी की हत्या
एरोड्रम क्षेत्र के कालानी नगर में हुए, अंधे कत्ल का पर्दाफाश, हत्या का आरोपी […]
February 10, 2024 एक बड़े मीडिया संस्थान की एंकर ने उच्चाधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
नोएडा पुलिस को लिखित शिकायत कर लगाई इंसाफ की गुहार।
चैनल प्रबंधन ने आरोपी अधिकारियों […]
April 8, 2020 पुलिस की अनूठी पहल, लोगों को गीत गाकर कर रहे जागरूक भोपाल : कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में डॉक्टर, नर्स, अन्य स्वास्थ्यकर्मी, और विभिन्न […]
October 25, 2016 सोशल मीडिया के शौक को बदलें करियर में, इस तरह करना होगा काम करियर डेस्क। अगर सोशल मीडिया आपका पैशन है तो इसे ही आप अपना प्रोफेशन भी बना सकते हैं। […]
January 26, 2023 इंदौर प्रेस क्लब में गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों ने किया ध्वजारोहण
वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन, हवन और महाआरती के भी हुए आयोजन।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब […]
February 27, 2024 सुने घरों को निशाना बनाने वाली राजस्थानी गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार
पूर्व में पकड़े गए थे गैंग के तीन आरोपी।
चोरी के जेवरात खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा […]