इंदौर : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है कि जून के अंतिम सप्ताह में रेलवे 7 विशेष ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने जा रहा है।
दरअसल, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बेहद कम हो गई थी। इसके कारण इंदौर से विशेष ट्रेनों के बतौर चलाई जा रही 36 में से 26 ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं। कोरोना की स्थिति में सुधार को देखते हुए अब पश्चिम रेलवे जून के आखरी सप्ताह में 7 ट्रेनों का संचालन फिर शुरू करने जा रहा है। ये सभी लंबी दूरी की गाड़ियां हैं।
इन ट्रेनों का शुरू होगा संचालन।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्रकुमार जयंत ने बताया कि ग्वालियर, जबलपुर और जयपुर के लिए विशेष ट्रेनें पहले ही प्रारम्भ कर दी गई हैं। कोरोना के प्रकोप में कमी आने के कारण 27 जून से 1 जुलाई के बीच 7 और ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू किया जा रहा है। इनमें इंदौर से दौंड, चंडीगढ़, अमृतसर, उधमपुर, यशवंतपुर- बंगलुरू, कोच्चीवेल्ली और व्हाया अजमेर जयपुर होते हुए सराय रोहिल्ला नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन शामिल हैं। रेलवे पीआरओ ने बताया कि आगामी आदेश तक ये गाड़ियां विशेष ट्रेनों के रूप में ही चलेंगी। इनमें कोरोना प्रोटोकॉल का पूरीतरह पालन किया जाएगा।
Related Posts
January 29, 2025 मेट्रो के अंडरग्राउंड हिस्से को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस
उच्च न्यायालय ने याचिका ग्रहण की।
फेस 2 एम जी रोड अन्डर ग्राउण्ड मेट्रो ट्रेन के […]
October 14, 2022 विमानतल विस्तार में बिजासन मंदिर मार्ग बंद करने के फैसले का भक्त मंडल ने किया विरोध
इंदौर : विमानतल से लगे शहर के प्राचीन धर्मस्थल बिजासन टेकरी का 200 साल से अधिक पुराना […]
May 28, 2020 84 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, 118 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे..!, इंदौर : कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। सघन बस्तियों से लेकर […]
January 3, 2024 06 जनवरी को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
इंदौर : देश के प्रसिद्ध कविगण 06 जनवरी शनिवार को इंदौर में लाल बहादुर शास्त्री मैदान […]
May 30, 2020 सीएम शिवराज ने की कोरोना से उत्पन्न हालात की समीक्षा,एसीएस सुलेमान को सौंपी इंदौर की जिम्मेदारी भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना इलाज की सर्वोत्तम […]
March 2, 2025 डिस्पोजल फ्री होगी स्कीम नंबर 140 स्थित चौपाटी
निगम आयुक्त द्वारा स्कीम नंबर 140 चौपाटी में व्यापारियों के साथ किया गया स्वच्छता […]
July 9, 2020 समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं सरकार की योजनाओं का लाभ- रणदिवे इंदौर : गुरुवार को बीजेपी कार्यालय पर कुशवाह समाज के पदाधिकारियों ने भाजपा नगर अध्यक्ष […]