इंदौर : बीजेपी ने वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद ऐन मौके पर दो बदलाव किए। पहला बदलाव वार्ड 56 में किया गया। यहां से कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय ने युवराज उस्ताद की पत्नी स्वाति काशिद को टिकट दिलवा तो दिया पर इससे पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई। युवराज उस्ताद के आपराधिक रिकॉर्ड की शिकायत भोपाल तक कर दी गई। नतीजा ये हुआ की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को स्वाति काशिद का टिकट वापस लेने का ऐलान करना पड़ा। इसके बाद ऐन मौके पर गजानद गावड़े को वार्ड 56 से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया।
वार्ड 21 से अब गणेश गोयल बीजेपी उम्मीदवार होंगे।
वार्ड 21 से बीजेपी ने पहले सुयश शर्मा को टिकट दिया था। बाद उनका टिकट काटकर गणेश गोयल को बीजेपी प्रत्याशी बना दिया गया। इस वार्ड से कांग्रेस के चिंटू चौकसे चुनाव लड़ रहे हैं, जो दमदार प्रत्याशी हैं। बताया जाता है कि उनके सामने सुयश शर्मा कमजोर प्रत्याशी माने जा रहे थे, इसके चलते उनकी जगह गणेश गोयल को चुनाव मैदान में उतारा गया। पार्टी नेताओं का मानना है कि श्री गोयल चिंटू चौकसे को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
Related Posts
October 25, 2021 अग्रवाल समाज की महिलाओं ने उत्साह के साथ किया करवा चौथ व्रत का उद्यापन
इंदौर : अग्रसेन महासभा की मेजबानी में रविवार शाम हाथों में मेहंदी और माथे पर बिंदिया […]
October 25, 2024 क्रिप्टो करेंसी में अच्छे मुनाफे का लालच देकर फरियादी से ठगे 30 लाख रुपए
क्राइम ब्रांच कर रही मामले की जांच।
इंदौर : क्रिप्टो करेंसी एवं टास्क बेस वर्क […]
November 2, 2022 6 नवंबर को होगा सोशल मीडिया कॉन्क्लेव, कई मीडिया विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात
इंदौर : विश्व संवाद केंद्र के बैनर तले राष्ट्र प्रथम के ध्येय वाक्य के साथ 6 नवंबर को […]
July 24, 2025 युवक की चाकू से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी पकड़ाए
इंदौर : चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को चंद घंटों में […]
March 10, 2025 महू में टीम इंडिया की जीत पर निकल रहे जुलूस पर पथराव
पथराव, तोड़फोड़, आगजनी से कुछ घरों, दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा।
पुलिस ने […]
January 18, 2019 ‘ तालयात्रा ‘ के साक्षी होंगे इंदौरी रसिक इंदौर : संस्था सानंद न्यास के वार्षिक ' सानंदोत्सव ' के तहत इस बार ख्यात तबला वादक पंडित […]
April 15, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की […]