संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा गुजरात के सीमावर्ती ज़िलों की स्थिति की समीक्षा।
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने गुजरात की सीमा से लगे झाबुआ और आलीराजपुर ज़िले में लम्पी वायरस के प्रभाव की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित इस बैठक में संबंधित जिलों के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत और पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक उपस्थित हुए।
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने निर्देश दिए कि जिलों में लम्पी वायरस के लिए लगने वाले इंजेक्शन और डोज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे। इसके लिए पशु संवर्द्धन बोर्ड और पशु कल्याण समिति के मद को उपयोग में लाया जा सकता है। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने कहा कि 27 सितंबर को गौ-सेवा पर विशेष फोकस करते हुए कार्य किया जाए। सभी गौशालाओं में कैंप लगाकर वैक्सीनशेन किया जाए। झाबुआ ज़िले से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन द्वारा जानकारी दी गई, कि उनके ज़िले में लगभग 124 गांवों में 416 पशु लम्पी वायरस से प्रभावित हुए हैं। इनमें से 178 ठीक हो चुके हैं जबकि दो पशुओं की मृत्यु हुई है। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने प्रभावित ग्रामों के सीमावर्ती सभी ग्रामों में भी बचाव के लिए वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए हैं।
Related Posts
December 13, 2019 कन्या भ्रूण हत्या रोकने के संकल्प के साथ गीता जयंती महोत्सव का समापन इंदौर : गीता भवन में 6 दिसंबर से चल रहे अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव का गुरुवार को […]
May 30, 2017 हरियाणा सरकार पत्रकारों को प्रति माह 10,000 रुपए पेंशन देंगी पंचकूला: यहां शनिवार को पत्रकार सम्मेलन में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पत्रकार […]
August 14, 2024 बीजेपी ने स्टेट प्रेस क्लब को राष्ट्रध्वज भेंट कर शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान
इंदौर : बीजेपी ने शहर में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ स्टेट प्रेस क्लब, मप्र से […]
June 20, 2020 कोरोना संक्रमण ने छीनी 4 और मरीजों की जिंदगी..! इंदौर : कोरोना संक्रमण पर इंदौर में काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है लेकिन मौतों पर […]
May 27, 2023 रविवार को जोश- खरोश के साथ मनाई जाएगी वीर सावरकर की 140 वी जयंती
शहर के 11 प्रमुख स्थानों से निकलेगी वाहन रैली।
इंदौर : स्वात्यंत्र वीर विनायक दामोदर […]
May 6, 2021 निजी एम्बुलेंस संचालकों की मनमानी पर सरकार ने कसी लगाम, दरों का किया निर्धारण
भोपाल : प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को सस्ता […]
March 25, 2020 इंदौर में 4 और उज्जैन के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि इंदौर : अभी तक अछूते रहे इंदौर में भी कोरोना का अटैक हो गया है। हाल ही में परीक्षण के […]