इंदौर : 25 मई से भारत सरकार जो घरेलू उड़ान शुरू कर रही है , उसमें इंदौर से भी तीन फ्लाइट संचालित होंगी।इंडिगो एयरलाइंस ने ये फ्लाइट शुरू करने का निर्णय लिया है।इसके तहत इंदौर से दिल्ली , इंदौर से मुंबई और इंदौर से हैदराबाद फ्लाइट जाएगी, इनकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। साढे चार हजार से किराया शुरू होगा। ये जानकारी ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के मप्र के चेयरमैन टी के जोस ने दी।
ये होगा शेड्यूल…
श्री जोस ने बताया कि इंदौर ‑दिल्ली फ्लाइट का शेड्यूल इस तरह रहेगा।
सुबह 8:50 पर दिल्ली से फ्लाइट रवाना होकर 10.20 पर इंदौर लैंड करेगी। 11:00 बजे इंदौर से रवाना होकर 12:35 पर दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह हैदराबाद से 3:40 पर फ्लाइट रवाना होगी जो 5:10 पर इंदौर आएगी। यहां से 5:50 पर रवाना होकर 7:50 पर हैदराबाद पहुंचेगी।
इंदौर से मुंबई फ्लाइट का शेड्यूल इस तरह रहेगा।
सुबह 5.50 पर मुंबई से फ्लाइट रवाना होकर 7:15 पर इंदौर पहुंचेगी और फिर 8:00 बजे इंदौर से रवाना होकर 9:15 पर मुंबई पहुँचेगी। इसका फायदा इंदौर में फंसे विदेश जाने वाले लोगों को भी मिलेगा जो कि 27 मई से दिल्ली से अमेरिका या अन्य देशों में जाना चाहते हैं। ऐसे 20 से अधिक लोग इंदौर में हैं ‚जो विदेश जाना चाहते हैं ।
Related Posts
January 30, 2022 सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए नकद व जेवरात चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : सूने मकान को निशाना बनाकर नकबजनी करने वाले शातिर चोर को द्वारकापुरी पुलिस ने […]
April 2, 2021 कोरोना संक्रमण के चलते मई- जून में होंगी विवि की परीक्षाएं
भोपाल : मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते […]
March 25, 2024 रियासतकालीन शाही होली का परंपरागत ढंग से किया गया दहन
राजपरिवार के सदस्यों ने पारंपरिक पूजन के बाद किया होलिका दहन।
शहर में भी जगह - जगह […]
June 17, 2021 निर्माणाधीन मल्टी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत
इंदौर : तुकोगंज थाना क्षेत्र में एमजी रोड के समीप निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की दीवार […]
October 3, 2020 रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : मल्हारगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी […]
August 19, 2025 मंत्री, महापौर, सांसद सफाई अभियान में हुए शामिल, लगाई राजवाड़ा क्षेत्र में झाड़ू ।
इंदौर : गोगानवमी उत्सव के चलते नगर निगम इंदौर के सभी सफाई मित्र सोमवार को अवकाश पर रहे। […]
December 3, 2024 जय भवानी, जय शिवाजी के जयघोष से गूंज उठा विद्यासागर स्कूल
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव।
इंदौर : विद्यासागर स्कूल के […]