मप्र में चार चरणों में 19 व 26 अप्रैल, 07 मई और 13 मई को होगा मतदान।
भोपाल : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल (शुक्रवार), दूसरे चरण में 26 अप्रैल (शुक्रवार) तीसरे चरण में सात मई (मंगलवार) और चौथे चरण में 13 मई (सोमवार) को मतदान होगा।
सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें, इसके लिए मतदान दिवस पर सामान्य अवकाश रहेगा। बैंक समेत अन्य संस्थानों में भी अवकाश रहेगा। इसके लिए निगोशिएबल इन्सट्रूमेंट्स एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में शामिल सात सीटों (टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद एवं बैतूल) के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र स्वीकार करने का क्रम प्रारंभ हो गया। चार अप्रैल तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। उधर, रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालयों में पहले चरण के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधि मान्य पाए गए।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ प्रारंभ हो गई। कार्यालयीन दिवस पर सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। इनकी जांच पांच अप्रैल को होगी और आठ अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा।
Related Posts
June 8, 2021 Getting the purchase price right: Earn-outs, escrows, and post-closing adjustments in M&A transactions Earn-outs may also be used when the buyer has limited access to funds as of closing and […]
November 9, 2022 इंदौर के नए कलेक्टर इलैया राजा टी ने पदभार संभाला, आम लोगों की सुनी समस्याएं।
इंदौर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2009 बैच के अधिकारी इलैया राजा टी ने बुधवार को इंदौर […]
December 30, 2023 एनजीटी के नियमों की अवहेलना कर नदी किनारे बनाया जा रहा मकान किया ध्वस्त
इन्दौर : महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिकासिंह के निर्देशन […]
January 1, 2022 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया केंद्रीय मंत्री सिंधिया और समाजसेवी मंजूर बेग का जन्मदिन, गरीबों को बांटे गए कम्बल और साड़ियां
इंदौर : वर्ष 2021 के अंतिम दिन याने 31 दिसंबर की शाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य […]
June 26, 2024 अपरिपक्व नेता हैं राहुल गांधी, संविधान को लेकर कर रहे दुष्प्रचार : विक्रम वर्मा
इंदौर : राहुल गांधी एक अपरिपक्व नेता हैं। संविधान और लोकतंत्र के खतरे में होने का […]
February 11, 2023 अवैध देशी पिस्टल लेकर घूम रहा बदमाश पकड़ाया
पिस्टल और बिना नंबर की एक्टिवा की गई जब्त।
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही शातिर […]
February 23, 2021 कृषि विकास अधिकारी की भर्ती परीक्षा में घोटाले का छात्रों ने लगाया आरोप
इंदौर : कृषि महाविद्यालय से पासआउट हुए छात्रों ने अंकुरण कृषि छात्र संगठन बनाया है। इस […]