मालवी बोली में और अधिक लिखने, बोलने की जरूरत : डाॅ. दवे ।
इंदौर : मीठी बोली मालवी को जीवंत बनाए रखने के लिए इस बोली में और अधिक लिखने व बोलने की जरूरत है।
यह बात साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने कही। डाॅ.दवे वरिष्ठ लेखिका श्रीमती सुषमा दुबे के मालवी काव्य संग्रह गुड़धाणी के लोकार्पण समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन दे रहे थे। रविवार सुबह इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागृह में विचार प्रवाह साहित्य मंच और पं श्रीधर जोशी स्मृति समिति के बैनर तले यह समारोह आयोजित किया गया था।
मुख्य अतिथि ख्यात लोकगायक पद्मश्री कालूराम बामनिया ने कहा कि बोली बड़ा सम्मान दिलाती है। हमें बोली को सम्मान देना आना चाहिए।
विशेष अतिथि श्रीमती माया बदेका ने कहा कि सौ बात कहने से एक बात लिखना अधिक महत्वपूर्ण है।
पुस्तक पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ लेखिका श्रीमती सुषमा व्यास राजनिधि ने पुस्तक ‘गुड़धाणी’ में शामिल काव्य रचनाओं को मालवा की सभ्यता, संस्कृति, रीति,रिवाज से जुड़ी प्रतिनिधि रचनाएं बताया। पुस्तक की लेखिका श्रीमती सुषमा दुबे ने कहा कि बचपन से जिसे बोलती आईं ऐसी अपनी मीठी बोली मालवी में पुस्तक लिखकर उन्हें आनंद की अनुभूति हो रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, लेखक और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
Related Posts
December 21, 2021 मप्र की दाल मिलों पर गहराया संकट, सौ से अधिक दाल मिलें हो चुकी हैं बंद
मंडी टैक्स के कारण व्यापारी अन्य राज्यों में कर रहे पलायन।
प्रदीप जोशी
इंदौर: […]
February 22, 2024 एमएसएमई पंजीयन के लाभ व आयकर प्रावधानों पर सेमिनार में डाला गया प्रकाश
इंदौर : टीपीए एवं इंदौर सीए शाखा द्वारा एमएसएमई रजिस्ट्रेशन से मिलने वाले फ़ायदे और इस […]
April 15, 2022 खरगौन में तेजी से सामान्य हो रहे हालात
खरगौन : साम्प्रदायिक हिंसा की आग में झुलसे खरगौन में हालात अब तेज़ी के साथ सामान्य हो […]
July 7, 2021 अमिता लालवानी का रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार, बीजेपी नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी की धर्मपत्नी अमिता लालवानी का अंतिम संस्कार रीजनल पार्क […]
November 2, 2022 मप्र स्थापना दिवस पर दी गई गीत – संगीत की प्रस्तुतियां
इंदौर : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और […]
March 21, 2021 लॉक डाउन का रहा व्यापक असर, मरीज, यात्री और परीक्षार्थियों को दी गई आवागमन की छूट
इंदौर : कोरोना के पुनः बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर रविवार को […]
July 1, 2020 कोरोना से मृत्यु दर में अभी भी इंदौर सबसे आगे, फिर 3 मरीजों की मौत..! इंदौर : कोरोना संक्रमण मामले में आंकड़ों की बाजीगरी की जा रही है, इसमें कोई संदेह नहीं […]