तेज बारिश में भी नेहरू स्टेडियम में चलता रहा मतदान सामग्री का वितरण

  
Last Updated:  July 5, 2022 " 08:13 pm"

पानी की निकासी के किए गए थे समुचित प्रबंध,बारिश थमने पर रवाना हुए मतदान दल।

इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान सामग्री का वितरण नेहरू स्टेडियम में बनाए गए 6 विशालकाय डोम से किया गया। लगभग ढाई हजार कर्मचारियों ने मतदान सामग्री वितरण के काम को अंजाम दिया। सामग्री वितरण चल ही रहा था कि तेज बारिश शुरु हो गई। उस दौरान मतदान दलों और सामग्री वितरण कर्मचारियों को मिलाकर हजारों लोग डोम में मौजूद थे। उन्हें डर सता रहा था की दशहरा मैदान जैसी घटना यहां भी घटित न हो जाए। हालांकि इस बार निगम और जिला प्रशासन की तैयारी ऐसी थी कि तेज बारिश के बावजूद मतदान सामग्री वितरण का काम बिना रुके चलता रहा। दरअसल, बारिश की आशंका पहले से थी। इसके चलते डोम को मजबूती देने के साथ पानी की निकासी की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल नेहरू स्टेडियम में उपस्थित होकर पूरी व्यवस्थाओं की कमान संभाले हुए थे। सभी डोम के आसपास पानी के निकास के लिए बड़ी बड़ी नालियां बनाई गई थी। वही स्टेडियम में पानी ना भरे इसके लिए स्टेडियम के चारों ओर 6 डीजल पंप लगाए गए थे। जिन से स्टेडियम में भरने वाला पानी बाहर निकाला जा रहा था। हालांकि जैसे-जैसे बारिश तेज हो रही थी अधिकारियों के चेहरों पर भी चिंता की लकीरें छाने लगी थी। लगभग 3 घंटे घनघोर बारिश के जब बरसात रुकी तब जाकर मतदान दलों को यहां से रवाना किया गया। अब सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों तक पहुंच गए हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *