इंदौर : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी वालों पर थाना रावजी बाजार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने दो आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें एक महिला है। उनके कब्जे से साढ़े छह लाख रुपए से अधिक कीमत की ब्राउन शुगर जब्त की गई।
पुलिस थाना रावजी बाजार को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पुरूष व एक महिला क्षत्रिय समाज धर्मशाला के पीछे नाले किनारे चन्द्रभागा इन्दौर मे अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिए खडे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से दो संदिग्ध विक्की उर्फ मॉडल पिता शिवबहादुर सिंह उम्र 28 साल नि. 9/2 नार्थ हरसिध्दी इन्दौर हाल मु. आईडिया मल्टी तेजपुर गड़बडी पुल के पास इन्दौर व संतोष बाई उर्फ जोया पति शादाब पठान उम्र 22 साल नि. ग्राम बेहारिया उज्जैन हाल मु. गणेश नगर नागझिरी उज्जैन को घेराबंदी कर पकड़ा। उनकी विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी विक्की उर्फ माडल के कब्जे से अवैध रूप से 34.20 ग्राम ब्राउन शुगर व आरोपी संतोष उर्फ जोया के कब्जे से अवैध रूप से 31.80 ग्राम ब्राउन शुगर कुल 66 ग्राम ब्राउन शुगर , जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 6 लाख 60 हजार रूपये हैं, जब्त की गई ।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21 ndps act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Related Posts
January 16, 2017 आधार होने पर रजिस्ट्री के समय गवाह की जरूरत नहीं होगी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए आधार नंबर देने पर गवाहों की जरूरत नहीं पड़ेगी पंजीयन विभाग […]
January 16, 2020 मकर संक्रांति पर विजयवर्गीय ने उड़ाई पतंग, खेला गिल्ली डंडा इंदौर : सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति बुधवार को हर्षोल्लास […]
February 1, 2023 आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय वित्तमंत्री ने पेश किया लोक लुभावन बजट
इंदौर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में आगामी वित्तीय वर्ष 2023 - 24 […]
October 15, 2021 लाडली लक्ष्मियों के खाते में सीएम शिवराज ने जमा किए साढ़े 71 लाख रुपए
इंदौर : इंदौर की साक्षी बागडी, खुशी गौड़, हर्षिता चौहान, दिव्या कुवाले, महिमा मिश्रा, […]
August 30, 2023 जनसुनवाई में 24 दिव्यांगजनों को मिले विशेष स्कूटी वाहन
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने दिव्यांगों की समस्याएं सुनकर दी ढेरो सौगातें।
रेडक्रॉस […]
December 15, 2022 वोल्वो और लिनेन ग्रुप मप्र में करेंगे दो हजार करोड़ का निवेश
उद्योगपतियों ने लिनेन और जूट इकाइयाँ स्थापित करने में दिखाई रूचि।
मुख्यमंत्री चौहान […]
June 29, 2021 जन आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगा बंगाली ब्रिज, आईआईटी के विशेषज्ञों से लेंगे मार्गदर्शन – भार्गव
इंदौर : लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि इंदौर शहर में बंगाली चौराहे पर […]