इंदौर : अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले एक तस्कर को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है।आरोपी के कब्जे से 10 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) , 01 दो पहिया वाहन, 01 मोबाइल व 1600 नकद बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ हत्या,मारपीट,अवैध हथियार रखने जैसे 13 अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं। आरोपी इंदौर के बाहर सीमावर्ती जिलों से लाकर इंदौर शहर में गांजे की तस्करी करता था।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी को जय श्री राम रेस्टोरेंट के सामने एयरपोर्ट रोड थाना चंदननगर क्षेत्र से पकड़ा गया। वह काले रंग की एक्टिवा पर सवार था।
पूछताछ में उसने अपना नाम कान्हा उर्फ करण पिता संजय यादव निवासी 3/4 मालवा मिल की पक्की चाल, परदेशीपुरा इंदौर का होना बताया।
10 किलो 300 ग्राम गांजा, एक्टिवा, मोबाइल व नकदी सहित कुल 1 लाख 46 हजार रुपए कीमत का माल जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच पर अपराध क्रमांक 18/21 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस एक्ट में कायम कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपी कान्हा उर्फ करण आदतन अपराधी होकर हाल ही में जेल से पैरोल पर छूटा था।
Related Posts
March 11, 2023 गेर मार्ग पर होंगे कड़े सुरक्षा इंतजाम, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
1000 पुलिस बल तैनात होगा। असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर।
इंदौर : रंग पंचमी पर शहर में […]
August 15, 2020 कोरोना संक्रमण में एक फीसदी की बढ़ोतरी, अभी भी तीन हजार सैम्पल हैं पेंडिंग इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार- चढ़ाव आ रहा है। कभी लगता है संक्रमण कम […]
May 7, 2023 अपनी क्षमतानुसार ही करें जिम में व्यायाम : डॉ. पंचोलिया
जिम में होने वाली मौतें- कारण और उपाय पर वैज्ञानिक सत्र का आयोजन।
इंदौर : बीते दिनों […]
March 25, 2022 बीजेपी नेता पुत्र के हत्यारे आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, तीन आरोपी गिरफ्तार
महू: बुधवार 23 मार्च की रात ग्राम पिगडम्बर में बीजेपी नेता ऊदल सिंह चौहान के पुत्र […]
June 30, 2022 बीजेपी की निगम परिषद ने बनाई स्वच्छ और विकसित शहर के बतौर इंदौर की पहचान – मालिनी गौड़
इंदौर : पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता के जरिए अपने कार्यकाल की […]
April 1, 2023 लक्ष्मी – वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव
इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में प्रभु श्रीराम जन्म महोत्सव धूमधाम से […]
April 23, 2021 अपने बारे में उड़ी अफवाह पर ताई ने जताई नाराजगी, शशि थरूर ने अपने ट्वीट पर जताया खेद
इंदौर : गुरुवार की देर रात लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से जुड़ी फर्जी खबर ने […]