इंदौर : लोगों को बार- बार समझाइश दी जा रही है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, उसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। प्रतिदिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। शनिवार को संक्रमित मामलों की संख्या पुनः दो डिजिट याने 10 के ऊपर पहुंच गई। देखने में ये आंकड़ा बड़ा भले न हो पर खतरे का संकेत अवश्य दे रहा है कि अगर हमने लापरवाही बरती तो कोरोना पलटवार कर सकता है।
11 नए संक्रमित मिले।
शनिवार को 6520 आरटी पीसीआर व 3607 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10027 की टेस्टिंग की गई। 10016 निगेटिव पाए गए। 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 17 लाख 93 हजार 931 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है।1 लाख 52 हजार 878 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 99 फीसदी रिकवर हो गए हैं।
10 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शनिवार को 10 मरीज रिकवर होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हे मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 51 हजार 392 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं। केवल 95 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण से बीते कुछ दिनों में कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। आज दिनांक तक कुल 1391 मौतों की पुष्टि की गई है।
Related Posts
April 20, 2021 सरकारी अस्पतालों से असिम्प्टोमेटिक मरीजों को चाचा नेहरू में करेंगे शिफ्ट
इंदौर : चाचा नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक संजय शुक्ला के समक्ष ही […]
April 8, 2021 होम आइसोलेशन में रखे जाने वाले कोरोना संक्रमितों को दी जाएगी आवश्यक दवाई व साधन युक्त किट
इंदौर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में कोविड-19 के प्रकरणों की संख्या को ध्यान में […]
February 25, 2022 यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसी है विदिशा की सृष्टि, बंकर में ले रखी है शरण
विदिशा : यूक्रेन में रूस की भारी बमबारी के बीच मप्र के भी 46 छात्र वहां फंसे हुए हैं। […]
August 24, 2021 उपचुनाव पर रोक की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका, चुनाव आयोग को नोटिस जारी
इंदौर : प्रदेश में एक लोकसभा व तीन विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को रोके जाने […]
August 27, 2023 आईडीए की बोर्ड बैठक में 200 करोड़ के विकास कार्यों को दी गई हरी झंडी
कन्वेंशन सेंटर के लिए होगी सलाहकार की नियुक्ति।
योजना क्रमांक 171 को समाप्त करने के […]
May 23, 2020 बिजली बिलों का किश्तों में किया जा सकेगा भुगतान इंदौर : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने […]
November 20, 2020 डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर घर- परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे छठ व्रतधारी
इंदौर : छठ महापर्व के तीसरे दिन शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों - महू, राऊ, पीथमपुर, […]