हेमंत शर्मा, इंदौर : इंदौर में एक हजार पंखुडियो वाला सहस्त्र कमल खिला है, इसे अंग्रेजी में अल्टीमेट थाउसेंड पीटल्स कहा जाता है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। वास्तु कमल नर्सरी के संचालक प्रमोद गायकवाड ने बताया कि इसे एक फ़ीट पानी की गहराई में उगाया जाता है। बंगाली कॉलोनी में यह कमल तीन माह पहले लगाया गया था जो बढ़ते हुए अब खिला है। यह फूल करीब पांच दिनो तक खिला रहता है। इसकी कली खिलने के बाद उसे ब्लूमिग करवाना पडता है जिससे इसकी सभी पंखुडियां दिखाई देने लगे । प्रमोद गायकवाड ने इस फूल को ब्लूमिंग कर प्रेशर करते हुए खिलाया । वास्तु कमल के संचालक प्रमोद गायकवाड़ के पास लोटस की सैकड़ों वेरायटी है।वे इंदौर शहर के एक बडे प्रोजेक्ट के लिए कई वैराईटी भी तैयार कर रहे हैं।
व्यवसाई अनिल जैन ने बताया कि तीन माह पहले हमने यह कमल लगाया था पर ऐसी उम्मीद नहीं थी कि इतना खूबसूरत कमल खिलेगा। हम एक माह से इंतजार कर रहे थे की कब खिलेगा ।
सीमा जैन ने बताया कि हम तीन माह से सोच रहे थे कि इसके पत्ते ही इतने खूबसूरत हैं तो फुल खिलेगा तो कितना प्यारा होगा , अब यह खिला है तो खुशी कितनी है हम बयां नहीं कर सकते। जो पंखुड़ी इसकी नीचे गिरती है उसे हम सहेज लेते हैं।
Related Posts
April 1, 2020 कोरोना प्रकोप का असर, 338 बंदियों को पेरोल पर किया गया रिहा इंदौर : कोरोना के प्रकोप को देखते हुए महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवायें संजय चौधरी के […]
November 28, 2023 रबी की फसलों के लिए अमृत मानी जा रही मावठे की बारिश
मंगलवार को भी आसमान में छाए रहे बादल।
इंदौर : इंदौर जिले में एक दिन पूर्व हुई मावठे […]
January 13, 2021 इंदौर जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए किए गए हैं व्यापक इंतजाम, 8 अस्पताल किए गए चिन्हित
इंदौर : बीते 10 माह से पूरी दुनिया को परेशान करने वाले कोरोना वायरस की उल्टी गिनती […]
September 29, 2020 आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा को किया गया निलम्बित, कदाचरण का पाया गया दोषी
इंदौर : पत्नी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए वरिष्ठ आईपीएस […]
December 1, 2023 लाडली बहनाओं ने सारे कांटे निकाल दिए हैं..
बीजेपी की जीत के प्रति शुरू से थे आश्वस्त
एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए बोले […]
August 12, 2023 जिंदगी के उलझे गणित को दार्शनिक अंदाज में पेश करता नाटक रा+धा का प्रभावी मंचन
इंदौर : खंडवा रोड स्थित यूसीसी सभागृह में आयोजित सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा मे स्तरीय […]
January 23, 2024 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को पेश की जाएगी दीपांजलि
इंडिया गेट पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्पांजलि –दीपांजलि का क्रम जारी।
इंदौर : […]