हेमंत शर्मा, इंदौर : इंदौर में एक हजार पंखुडियो वाला सहस्त्र कमल खिला है, इसे अंग्रेजी में अल्टीमेट थाउसेंड पीटल्स कहा जाता है। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। वास्तु कमल नर्सरी के संचालक प्रमोद गायकवाड ने बताया कि इसे एक फ़ीट पानी की गहराई में उगाया जाता है। बंगाली कॉलोनी में यह कमल तीन माह पहले लगाया गया था जो बढ़ते हुए अब खिला है। यह फूल करीब पांच दिनो तक खिला रहता है। इसकी कली खिलने के बाद उसे ब्लूमिग करवाना पडता है जिससे इसकी सभी पंखुडियां दिखाई देने लगे । प्रमोद गायकवाड ने इस फूल को ब्लूमिंग कर प्रेशर करते हुए खिलाया । वास्तु कमल के संचालक प्रमोद गायकवाड़ के पास लोटस की सैकड़ों वेरायटी है।वे इंदौर शहर के एक बडे प्रोजेक्ट के लिए कई वैराईटी भी तैयार कर रहे हैं।
व्यवसाई अनिल जैन ने बताया कि तीन माह पहले हमने यह कमल लगाया था पर ऐसी उम्मीद नहीं थी कि इतना खूबसूरत कमल खिलेगा। हम एक माह से इंतजार कर रहे थे की कब खिलेगा ।
सीमा जैन ने बताया कि हम तीन माह से सोच रहे थे कि इसके पत्ते ही इतने खूबसूरत हैं तो फुल खिलेगा तो कितना प्यारा होगा , अब यह खिला है तो खुशी कितनी है हम बयां नहीं कर सकते। जो पंखुड़ी इसकी नीचे गिरती है उसे हम सहेज लेते हैं।
Related Posts
February 16, 2025 केरल सहित दक्षिण के राज्यों में बढ़ रही है हिंदी की स्वीकार्यता
इंदौर प्रेस क्लब में चाय पर चर्चा के दौरान बोले केरल से आए साहित्यकार डॉ. आरसु और अजय […]
July 20, 2023 मप्र राज्य जूनियर ई- स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 जुलाई से
पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई।
इंदौर : मध्यप्रदेश में देश की पहली ई-स्पोर्ट्स अकादमी […]
December 23, 2024 ज़िंदगी अंतरंगी सी..का किया गया लोकार्पण
कवि का मूल भाव संवेदनशीलता- भिसे।
सूफ़ियाना मिज़ाज की कविताएँ हैं ज़िन्दगी अतरंगी सी- […]
February 24, 2025 शोध को व्यवसायिक रणनीतियों में बदलना आवश्यक : डॉ. जैन
PICOM-25 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन,
उत्कृष्ट शोध पत्रों, पीएचडी थीसिस को […]
December 24, 2023 अखंड धाम पर 27 दिसंबर से प्रारंभ होगा अ. भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन
जगदगुरू शंकराचार्य, जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज एवं युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि सहित […]
March 31, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किया भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का निमंत्रण पत्र
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र.के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आगामी […]
January 29, 2024 बीजेपी चलाएगी गांव चलो – बूथ चलो अभियान
अभियान को लेकर नगर भाजपा की वृहद बैठक संपन्न।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी इंदौर […]