इंदौर : शराब ठेकेदारों के बीच अहातों के लेनदेन को लेकर विवाद में हुए गोलीकांड की गूंज भोपाल में भी सुनाई दी। बताया जाता है कि शराब ठेकेदार और गैंगस्टरों का गठजोड़ इस घटनाक्रम में सामने आने के बाद गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने आईजी इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र से चर्चा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए ।
आरोपियों के सरेंडर करने की खबर।
सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री के निर्देश के बाद आईजी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और गुंडा तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। कहा जा रहा है कि पुलिस के सख्त रवैया अपनाते ही फरार आरोपियों ने देवास में पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी चिंटू ठाकुर, हेमू ठाकुर, गैंगस्टर सतीश भाऊ और अन्य के पुलिस की गिरफ्त में आने की सूचना है। हालांकि इस बात की अधिकृत रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
इस बीच शहर की तमाम देशी- विदेशी शराब दुकानों के बाहर भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
Related Posts
November 29, 2019 बीजेपी नगर व जिलाध्यक्ष के लिए 30 नवम्बर को होगी रायशुमारी इंदौर : बीजेपी के नए नगर अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए शनिवार 30 नवम्बर को रायशुमारी की […]
May 1, 2022 राजेंद्र नगर में बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ
इंदौर : बच्चों में कठिन से कठिन बातों को आसानी से सीख लेने की नैसर्गिक क्षमता होती है। […]
August 16, 2021 बढती महंगाई और महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस की अगस्त क्रांति पदयात्रा
देवास : मप्र कॉंग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर मप्र में बढ़ते महिला अपराध, […]
June 24, 2021 जबलपुर में मृत शिक्षकों को भी दे दी ट्रेनिंग, जारी कर दिए सर्टिफिकेट, अब बता रहे मानवीय भूल…!
जबलपुर : टीचरों की ट्रेनिंग के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. प्रातींय शिक्षण […]
October 18, 2023 स्वीप प्लान के तहत मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति किया जा रहा जागरूक
शहर के विभिन्न स्थानों पर हो रहे गरबो में नुक्कड नाटक व अन्य माध्यमों से लोगों को मतदान […]
November 11, 2021 शहर कांग्रेस ने टीम इंडिया में चयनित होने पर आवेश और व्यंकटेश को दी बधाई
इंदौर : लम्बे समय बाद मप्र और खासकर इंदौर से दो क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारत की टी- 20 टीम […]
August 9, 2021 मोहर्रम के दौरान सरकारी ताजिया, झांकियां रहेंगे प्रतिबंधित, कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से करवाया जाएगा पालन
इंदौर : अगस्त माह में आनेवाले मोहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने […]